विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cinema Hall News : अब पहले की तरह चलेंगे सिनेमा हाल, एक साथ कई लोग बैठ सकेंगे, पाबंदियां हटीं

By Narendra KumarEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 08:55 AM (IST)

Cinema Hall News जुलाई माह में सिनेमा हाल खोलने के आदेश हुए थे लेकिन कोरोना के खौफ के चलते सिनेमा ...और पढ़ें

पल्स आक्सीमीटर और इंफ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था करना जरूरी होगा।
पल्स आक्सीमीटर और इंफ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था करना जरूरी होगा।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Cinema Hall News : दीपावली से पहले शासन ने सिनेमाघर संचालकों को तोहफा दिया है। पहले की तरह पूरी क्षमता से सिनेमाघरों को चलाने की अनुमति जारी की है। इसके साथ ही जिम और स्टेडियम को भी पहले की तरह चलाए जाने की इजाजत दे दी है। हालांकि इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए मास्क की अनिवार्यता के साथ ही गेट पर सैनिटाइजेशन और पल्स आक्सीमीटर और इंफ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था करना जरूरी होगा।

कोरोना काल में सबसे ज्यादा प्रभावित सिनेमा हाल और मल्टीप्लेक्स हुए हैं। फिल्में सिनेमा हाल में रिलीज होनी बंद हो गई थीं। निर्माता अपनी फिल्में डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज कर रहे थे। हालांकि शासन के आदेश पर जुलाई माह में सिनेमा हाल खोलने के आदेश हुए थे, लेकिन कोरोना के खौफ के चलते सिनेमा हाल संचालकों को शर्तों का पालन करना भी जरूरी था। इसके तहत हाल की क्षमता से 50 फीसद ही दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। यानी, एक सीट छोड़कर दर्शकों को बैठाना था। अब शासन ने इस पाबंदी को खत्म कर दिया है। पहले की तरह सिनेमाघरों को पूरी क्षमता के साथ चलाने के आदेश जारी किए हैं। इससे सिनेमाघर संचालकों में खुशी का माहौल है। रामपुर के स्टार वर्ल्ड सिनेमा के आपरेशन हेड मनोज कुमार सक्सेना का कहना है कि कोरोना के खौफ के कारण दो साल से सिनेमा व्यवसाय मंदी से जूझ रहा है। ऐसे में शासन ने पूरी तरह पाबंदी हटाकर राहत दी है।