विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Yogi in Moradabad : पुलिस लाइन में 1008 गरीबों को पीएम आवासों की चाबी सौंपेंगे सीएम योगी

By Narendra KumarEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 07:43 AM (IST)

CM Yogi in Moradabad मुख्यमंत्री दीपावली से पहले गरीबों के हाथ में पीएम आवासों की चाबी सौंपने के लिए आ ...और पढ़ें

आज साढ़े दस बजे पूरा होगा ढाई साल का इंतजार।
आज साढ़े दस बजे पूरा होगा ढाई साल का इंतजार।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। CM Yogi in Moradabad : आज सुबह 10:30 बजे पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीबों को 1008 प्रधानमंत्री आवासों की चाबी सौंपेंगे। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने इन्हें 67.62 करोड़ रुपये की लागत से बनाकर तैयार कराया है। पुलिस-प्रशासन और एमडीए के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। आवंटियों को चाबी लेने के लिए पुलिस लाइन बुलाया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2018 में 1727 आवास बनाए जाने के लिए मंजूरी मिली थी। केंद्र सरकार ने इसके लिए अपने हिस्से की धनराशि दे दी थी। इसके बाद निर्माण शुरू करा दिया गया। इनमें से कुछ आवास बनकर तैयार हो गए थे, बाकी बाद में बनाए गए। एमडीए उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी के कार्यकाल में इन भवनों के आवंटन पत्र जारी कर दिए थे। लेकिन, इन आवासों की चाबी देने के लिए अंदर और बाहर का काम होना था। शासन ने पहले तो पावर कारपोरेशन समेत कई विभागों को अलग-अलग कामों की जिम्मेदारी दे दी थी। लेकिन, उन विभागों ने हाथ खड़े कर दिए। इस पर एमडीए को ही अंदर और बाहर के सभी काम कराने के लिए आदेश आ गए। इसके बाद टेंडर का मामला फंसा रहा। यशु रुस्तगी के तबादले के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के पास वीसी का चार्ज रहा तो टेंडर प्रक्रिया ने तेजी पकड़ी। इसके बाद शासन ने बतौर उपाध्यक्ष आइएएस अधिकारी मधुसूदन हुल्गी की तैनाती कर दी। उन्होंने गरीबों को पीएम आवास दीपावली से पहले देने के लिए ठेकेदारों को काम तेजी से कराने की हिदायत दी। 15 अक्टूबर तक काम खत्म करने का समय दे दिया था। इस पर काम तेजी से कराकर ठेकेदारों ने 1008 घरों को तैयार करा दिया। इन आवासों में रहने वालों के लिए एमडीए ने मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा दी हैं। सड़क, बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारू हो चुकी है। मुख्यमंत्री दीपावली से पहले गरीबों के हाथ में पीएम आवासों की चाबी सौंपने के लिए आ रहे हैं। पुलिस लाइन में समारोहपूर्वक 1008 आवंटियों को उनके घरों की चाबी सौंपी जाएगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर छुट्टी के दिन भी एमडीए कार्यालय खुला रहा। एमडीए सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री आवंटियों को पीएम आवासों की चाबी सौंपेंगे ताकि दीपावली का त्योहार आवंटी अपने घर की छत के नीचे मना सकें।

नया मुरादाबाद- 720

शाहपुर तिगरी- 288

साढ़े चार लाख है आवास की कीमत : पीएम आवास की कीमत साढ़े चार लाख है। इसमें से ढाई लाख रुपये केंद्र सरकार ने दिए हैं। बाकी धनराशि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने खर्च किए हैं। एमडीए अपनी धनराशि किस्तों में लेगा।

दीपावली से पहले आवासीय योजना भी खोलेगा एमडीए : मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर देने के लिए पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत घर बेचने के लिए योजना चला रखी है। मझोला, नया मुरादाबाद में इस योजना के तहत लोग घर ले रहे हैं। घरों की बिक्री का सिलसिला जारी है। घर लेने के लिए मार्च तक पंजीकरण कराने के लिए विकल्प खुला है। कभी भी आवास के लिए आवेदन किया जा सकता है। दीपावली से पहले एमडीए नया मुरादाबाद समेत कई योजनाओं में आवासों की बिक्री खोलने की तैयारी कर चुका है। आगामी एक-दो दिन में इसके लिए विज्ञापन भी जारी हो जाएगा।