Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad News: मुस्लिम युवक ने दलित विधवा महिला के फोटो एडिट कर किए वायरल, पीड़िता ने खाया जहर

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 01:35 PM (IST)

    Moradabad News मुरादाबाद में एक दलित विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कल शाम को यह फोटो देखकर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने आरोपी युवक फुरकान को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला के पति का तीन साल पहले निधन हुआ था।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Moradabad News: कुंदरकी क्षेत्र में पिछले तीन साल से दलित विधवा महिला से मुस्लिम युवक छेड़छाड़ कर रहा है। विरोध करने पर महिला के फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए। महिला ने फोटो देखे तो घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला से उसी गांव का मुस्लिम युवक फुरकान पिछले तीन साल से छेड़छाड़ कर रहा था। महिला विधवा होने के चलते बदनामी के डर से किसी को इस मामले की जानकारी नहीं दी थी। आरोप है कि पांच दिन पहले महिला मुरादाबाद के एक पार्क में बैठी तभी आरोपित वहां पर पहुंच गया।

    महिला ने अश्लील फोटो देखें तो खा लिया जहर

    आरोपित ने महिला के फोटो खींच लिए। मंगलवार को आरोपित ने फोटो एडिट कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए। शाम को जब महिला ने अपने एडिट अश्लील फोटो देखे तो उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। स्वजन ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपित फुरकान को गिरफ्तार कर लिया है। 

    शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी की दर्ज कर ली गई है। आरोपित को गिरफ्तार किया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित फोटो हटवा दिए गए हैं। कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात

    डिस्क्लेमर: इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    ये भी पढ़ेंः 'गेट तोड़ डाले, महिलाओं से अभद्रता', बरेली में निर्दोषों के घर दबिश में घिरी उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ 8 तहरीर

    ये भी पढ़ेंः अरेस्ट अनुज चौधरी...संभल CO पर टिप्पणी करने वाला आबाद हवालात में पहुंचते ही माफी मांगने लगा

    comedy show banner