विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Clean Survey 2021 : फिर से अमरोहा की गजरौला नगर पालिका का चयन, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

By Narendra KumarEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 12:56 PM (IST)

Clean Survey 2021 गजरौला की नगर पालिका ने एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में ...और पढ़ें

2021 के लिए हुआ चयन, पूर्व में भी कई पुरस्कार हासिल कर चुकी है पालिका।
2021 के लिए हुआ चयन, पूर्व में भी कई पुरस्कार हासिल कर चुकी है पालिका।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। Clean Survey 2021 : अमरोहा के गजरौला की नगर पालिका ने एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में स्थानीय नगरपालिका को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इससे पालिका के स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले भी नगर पालिका अलग-अलग मामलों में पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं।

नगर पालिका के ईओ विजेंद्र सिंह पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय नगरपालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार 20 नवंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह अमृत महोत्सव में राष्ट्रपति द्वारा दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2020 में स्वच्छ सर्वेक्षण में नेशनल रैंकिंग में तीसरा स्थान व सिटीजन फीडबैक राष्ट्रीय विशिष्ट पुरस्कार से भी पालिका को सम्मानित किया जा चुका है। 20 नवंबर को मिलने वाले पुरस्कार में नगरपालिका के ईओ, चेयरमैन व दाे प्रतिनिधियों को सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के 13 शहर चयनित किए गए हैं। चयनित होने का आदेश मिलते ही नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर पालिका अध्यक्ष अंशु नागपाल ने बताया कि शहर में साफ सफाई व ओडीएफ प्लस बनाने में शहरवासियों का योगदान हमेशा मिला है। इस उपलब्धि के पीछे शहरवासियों का ही हाथ है।

यह भी पढ़ें :-

Indian Railways : योगनगरी स्टेशन को पर्यटन स्थल बनाएगा उत्तर रेलवे, हर सुविधा के ल‍िए खर्च करने होंगे रुपये

High Security Number Plate : वाहनों पर जल्‍द लगवा लें हाई स‍िक्‍योर‍िटी नबंर प्लेट, ये है अंत‍िम त‍िथ‍ि

Owaisi in Moradabad : आज करूला में कार्यकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी

UP Police : दारोगा की वर्दी पहनकर घूम रहा था प्राइमरी स्‍कूल का अध्‍यापक, पत्‍नी ने ही खोल दी पत‍ि की पोल