विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामूह‍िक दुष्‍कर्म का व‍िरोध करने पर क‍िशोरी को मारी गोली, आरोप‍ित खुद ही घायल को लेकर पहुंचे अस्‍पताल

By Narendra KumarEdited By:
Published: Thu, 05 Aug 2021 02:37 PM (IST)

मुरादाबाद मंडल के अमरोहा ज‍िले के हसनपुर इलाके में सनसनीखेज वारदात हुई है। प्रेमी ने अपने दोस्‍तों के साथ म‍िलकर ...और पढ़ें

गंभीर रूप से घायल क‍िशोरी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
गंभीर रूप से घायल क‍िशोरी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। अमरोहा के हसनपुर में कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी का बुधवार की रात में तीन युवकों ने अपहरण कर ल‍िया। इसके बाद गांव के नजदीक के एक स्‍कूल में ले जाकर उसके साथ सामूह‍िक दुष्‍कर्म की कोशिश की। व‍िरोध करने पर क‍िशोरी के पैर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल क‍िशोरी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव न‍िवासी क‍िशोरी का उसके ही प्रेमी ने अपने दो दोस्‍तों के साथ म‍िलकर अपहरण कर ल‍िया। इसके बाद क‍िशोरी को गांव से तकरीबन तीन क‍िमी दूर एक स्‍कूल में ले गए। यहां प्रेमी और उसके दोस्‍तों ने क‍िशोरी से सामूह‍िक दुष्‍कर्म का प्रयास क‍िया। क‍िशोरी ने काफी म‍िन्‍नतें की लेकिन वे हैवान‍ियत पर उतर आए। लगातार क‍िशोरी के व‍िरोध करने पर युवकों ने उसके पैर में गोली मार दी। 

खुद ही इलाज के ल‍िए लेकर न‍िकले अस्‍पताल : घटना के बाद आरोप‍ित रात में खुद ही क‍िशोरी का इलाज कराने के ल‍िए पड़ोसी जनपद में लेकर गए लेकिन इलाज नहीं म‍िल पाया। माना जा रहा है क‍ि मामला पुलिस केस से संबंध‍ित होने की वजह वे इलाज द‍िलाने में कामयाब नहीं हो पाए। बाद में वे क‍िशोरी को लेकर वापस आ रहे थे, इस दौरान रहरा पुलिस ने उन्हें गंगानगर टी प्‍वाइंट पर पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

प्रेमजाल में फंसाकर द‍िखा धोखा : क‍िशोरी का प्रेमी हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ का रहने वाला है। वह फल बेचने का काम करता है। क‍िशोरी उस पर पूरा भरोसा करती है लेकिन ज‍िसे उसने चाहा उसी ने धोखा देकर शर्मनाक हरकत की। इस घटना के बाद से पर‍िवार के लोग भी परेशान हैं। उन्‍होंने आरोप‍ितों पर सख्‍त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में रहरा के थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि किशोरी के गोली मारने के मामले में जांच पड़ताल चल रही है। यदि क‍िशोरी का अपहरण हुआ है तो वह हसनपुर कोतवाली का गांव है। 

​​​​​यह भी पढ़ें :-

Indian Railways : अब रेलवे का होगा अपना मोबाइल सिस्टम, वीड‍ियो कॉल भी कर सकेंगे कर्मचारी, ये हैं खास बातें

UP Police : बदायूं के एक कार्यक्रम में चौकी प्रभारी ने की हर्ष फायरिंग, एसएसपी ने क‍िया निलंबित

पत‍ि ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, हलाला के नाम पर देवर ने क‍िया दुष्‍कर्म, सात के खिलाफ रिपोर्ट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।