विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police : बदायूं के एक कार्यक्रम में चौकी प्रभारी ने की हर्ष फायरिंग, एसएसपी ने क‍िया निलंबित

By Narendra KumarEdited By:
Published: Thu, 05 Aug 2021 07:51 AM (IST)

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के इंद्रा चौकी प्रभारी शुऐब खान को एसएसपी पवन कुमार ने देर रात निलंबित कर दिया। उनके ...और पढ़ें

चौकी प्रभारी शुऐब खान को निलंबित कर द‍िया गया है।
चौकी प्रभारी शुऐब खान को निलंबित कर द‍िया गया है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के इंद्रा चौकी प्रभारी शुऐब खान को एसएसपी पवन कुमार ने देर रात निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ बदायूं के एक कार्यक्रम में सरकारी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। सूचना मिलने के बाद इस मामले की जांच के आदेश सीओ कटघर मनीष कुमार को दिए गए थे। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी शुऐब खान को निलंबित करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए। 

झुलसी व‍िवाह‍िता को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे स्‍वजन : अमरोहा में दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश खी। घर पहुंचे चचेरे भाई ने बहन को कमरे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजन पीड़िता को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। नगर कोतवाली के मुहल्ला कटरा गुलाम अली निवासी वहाब ने अपनी बेटी सीमा का विवाह चार साल पहले मुहल्ला बेगम सराय चूना भट्टी जिला सम्भल निवासी अनवर के साथ किया था। शादी में काफी दान दहेज दिया था। आरोप है कि सुसराल वाले शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इस बीच सीमा के माता-पिता का देहांत हो गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि पांच दिन पहले ससुरालियों ने सीमा को जलाकर मारने की कोशिश की। आग लगा कर कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर चचेरे भाई नासिर ने कमरे में तड़प रही सीमा को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजन पीड़िता को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और पति अनवर, देवर सरवर व दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें :-

शत्रु संपत्ति के मामले में सांसद आजम खां को अदालत से लगा झटका, कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

शादी के द‍िन से ही पत्‍नी से दूर भागता रहा युवक, मह‍िला ने कहा-पत‍ि शारीरिक संबंध बनाने के लायक नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।