विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शत्रु संपत्ति के मामले में सांसद आजम खां को अदालत से लगा झटका, कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Wed, 04 Aug 2021 06:35 PM (IST)

MP Azam Khan got a setback from court सांसद आजम खां को अदालत से एक और झटका लगा है। तीन ...और पढ़ें

मामला जौहर यूनिवर्सिटी के लिए शत्रु संपत्ति को कब्जाने से संबंधित है।
मामला जौहर यूनिवर्सिटी के लिए शत्रु संपत्ति को कब्जाने से संबंधित है।

मुरादाबाद, जेएनएन। MP Azam Khan got a setback from court : सांसद आजम खां को अदालत से एक और झटका लगा है। तीन दिन पहले ही जौहर यूनिवर्सिटी के गेट को तोड़ने के मामले में अदालत ने उनकी अपील खारिज कर दी थी। बुधवार को शत्रु संपत्ति के मामले में उनकी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी गई।शत्रु संपत्ति के मामले में आजम खां की जमानत अर्जी पर अदालत ने 30 जुलाई को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को फैसला सुनाया और जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामला जौहर यूनिवर्सिटी के लिए शत्रु संपत्ति को कब्जाने से संबंधित है।

शत्रु संपत्ति को मुक्त कराए प्रशासन : भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के पदाधिकारियों ने भू माफियाओं से शत्रु संपत्ति मुक्त कराने की मांग को लेकर बुधवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्रा को सौंपा। युवा प्रदेशाध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा जनपद में भूमाफिया कई हजार हेक्टेयर शत्रु संपत्ति भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। जिला प्रशासन हाथ पर हाथ रखे तमाशा देख रहा है। इतना ही नहीं इन भू माफियाओं ने तहसीलों के कर्मचारियों से मिलीभगत करके फर्जी दस्तावेज तैयार कर इन भूमियों को लेकर न्यायालय में मुकदमे भी दायर कर दिए हैं। किसी भी तहसील के कर्मचारी मुकदमे की पैरवी तक नहीं कर पा रहे।

ग्राम अहमदनगर पहाड़ी में 20 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति पर एक भूमाफिया ने कब्जा कर वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित लकड़ी के हजारों पेड़ काट लिए, जिसकी शिकायत तत्काल अन्नदाता द्वारा जिला वन अधिकारी से की गई, लेकिन वन विभाग के किसी भी कर्मचारी के कान पर जूं नहीं रेंगी, जिससे इन लोगों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते चले जा रहे हैं। उन्होंने शासन से सभी शत्रु संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराकर गरीबों को पट्टे पर देने की मांग की। इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शबाना खान, सबीन बी, मुराद अली, रागिब खान, मुहम्मद फैजान, दानिश मियां, इमरान खान, संजीव राजपूत, राजू सैनी आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।