Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामूह‍िक दुष्‍कर्म के बाद क‍िशोरी ने द‍िया बेटी को जन्‍म, प‍िता बना 55 साल का मुरारी, पत्‍नी बोली-पत‍ि संतान पैदा करने लायक नहीं

    सामूह‍िक दुष्‍कर्म के बाद 14 साल की क‍िशोरी ने बेटी को जन्‍म द‍िया। डीएनए र‍िपोर्ट में 55 साल के मुरारी को बच्‍ची का असली प‍िता पाया गया। आरोप‍ित की पत्‍नी का कहना है क‍ि अभी तक उनके कोई संतान नहीं है पत‍ि तो प‍िता बनने के लायक ही नहीं है।

    By Narendra KumarEdited By: Updated: Sun, 07 Feb 2021 06:46 AM (IST)
    Hero Image
    आरोप‍ित की पत्‍नी ने कहा क‍ि पति का दोबारा मेडिकल टेस्‍ट कराया जाना चाह‍िए।

    मुरादाबाद, जेएनएन। क‍िशोरी से सामूह‍िक दुष्कर्म के बाद उसने बेटी को जन्‍म द‍िया। डीएनए रिपोर्ट से असली प‍िता का नाम भी सामने आ गया। जेल में बंद आरोपित मुरारी ही बच्ची का पिता है। उसकी उम्र 55 साल है। अब आरोपित की पत्नी ने डीएनए रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े किए हैं। उसने पति को फंसाए जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है क‍ि उसके पत‍ि तो प‍िता बनने के लायक ही नहीं हैं, पति का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराया जाना चाह‍िए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह रोचक मामला अमरोहा ज‍िले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बीते साल यहां एक क‍िशोरी के साथ सामूह‍िक दुष्‍कर्म हुआ था। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही मुरारी, सुमेरी, विनोद व सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था। सुमेरी जमानत पर छूट आया। इस घटना के बाद क‍िशोरी गर्भवती हो गई थी। उसने बेटी को जन्म दिया। अब सामूह‍िक दुष्कर्म की घटना में बिन ब्याही नाबालिग मां की बेटी का पिता कौन है। इसका पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट कराया गया। डीएनए रिपोर्ट में मुरारी के पिता होने की पुष्टि हुई। हैरत की बात तो यह है कि आरोपित मुरारी की उम्र 55 साल है। जबकि पीड़िता की उम्र घटना के समय मात्र 13 साल आठ महीने थी। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद आरोपित मुरारी की पत्नी ने सवाल खड़े किए हैं। उसका कहना है कि पति को फंसाया जा रहा है। वह पति का दोबारा चिकित्सीय परीक्षण कराना चाहती है। इसका तर्क देते हुए बताया कि शादी के 30 साल बाद भी उनके कोई संतान नहीं है।

    खुद की नहीं है कोई औलाद

    डीएनए रिपोर्ट की पुष्टि के बाद भी आरोपित मुरारी की पत्नी नन्हीं देवी इसे मानने को तैयार नहीं हैंं। उसका कहना है कि वर्ष 1991 में उनकी शादी हुई थी। परंतु उनके घर में संतान जन्म नहीं ले सकी। कई बार मुरारी व अपने चेकअप कराए। जिसमें मुरारी पिता बनने लायक नहीं न‍िकले थे। ऐसे में अब वह कैसे पिता बन सकते हैं। आरोप लगाया कि डीएनए रिपोर्ट में साजिश है। वह अपने पति की दोबारा जांच कराना चाहती हैं। जल्द ही इस संबंध में अदालत की शरण लेंगी।

    शेष तीन आरोपितों ने की थी डीएनए की मांग

    सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल गए शेष तीन आरोपित विनोद, सतेंद्र व सुमेरी हैं। सुमेरी जेल से जमानत पर छूट आया है। आरोपित सुमेरी ने दैनिक जागरण को बताया कि हम तीनों ने ही डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी। इस पर पीड़िता के स्वजन भी तैयार हो गए थे। कहा कि जो भी है सच सामने आना चाहिए।

    यह भी पढ़ें 

    बिन ब्याही किशोरी की बेटी को मिला पिता का नाम, सामूह‍िक दुष्‍कर्म के बाद 14 साल की उम्र में बनी थी मां, डीएनए टेस्ट ने खोला राज