विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन किशोरियों सहित चार को चाइल्ड लाइन को सौंपा

By JagranEdited By:
Published: Thu, 17 Mar 2022 07:18 PM (IST)

जागरण संवाददाता मीरजापुर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पिछले 12 घंटे के अंदर तीन किशोरिय

तीन किशोरियों सहित चार को चाइल्ड लाइन को सौंपा
तीन किशोरियों सहित चार को चाइल्ड लाइन को सौंपा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पिछले 12 घंटे के अंदर तीन किशोरियों संग चार को आरपीएफ व जीआरपी ने बरामद किया। साथ ही देखरेख के लिए रेलवे चाइल्ड लाइन की सदस्य नीलू तिवारी, अंकिता और गौरव श्रीवास्तव को सौंप दिया। किशोर व किशोरियों के स्वजन को सूचना दे दी गई है।

जीआरपी प्रभारी हरिशरण सिंह ने बताया कि रेलवे कंट्रोल रूम की सूचना पर बुधवार की रात ताप्तीगंगा एक्सप्रेस के कोच संख्या एस चार से जीआरपी एसआइ जगदीश सिंह यादव व महिला कांस्टेबल ममता तिवारी तथा आरपीएफ की टीम ने बिहार प्रांत के छपरा जनपद के मांझी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सोलह वर्षीय किशोरी व छपरा के ही दाउतपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी किशोर को बरामद कर लिया। साथ ही ट्रेन से दोनों को नीचे उतारकर थाने पर ले आए। इसी तरह प्लटेफार्म तीन से भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। किशोरी झारखंड प्रांत के होजारीबाग जनपद के कटक मसंडी अंतर्गत एक गांव की रहने वाली है। किशोरी किसी ट्रेन से आरा स्टेशन जा रही थी कि इसी बीच नींद लग गई और मीरजापुर पहुंच गई।