Mirzapur Flood Alert: गड़ई नदी का तटबंध टूटने से 18 गांव बाढ़ से हुए प्रभावित, पलायन पर मजबूर हुए लोग
मीरजापुर में अहरौरा जलाशय से पानी छोड़ने के कारण गड़ई नदी का तटबंध छह गांवों में टूट गया जिससे लगभग 18 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का पैतृक गांव ओड़ी भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है। तटबंध टूटने से कई बस्तियां पानी से घिर गईं और जमालपुर-रामपुर संपर्क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। अहरौरा जलाशय से पानी छोड़े जाने से क्षेत्र में गड़ई नदी का तटबंध पानी के दबाव से छह गांवों में टूट गया। तटबंध टूटने करीब 18 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। गड़ई नदी का तटबंध आराजी करजी,करजी,ओड़ी, हसौली,गोगहरा एवं जादोपुर गांव में टूट गया जिससे कई बस्ती पानी से घिर गई।
यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के पैतृक गांव ओड़ी भी बाढ़ की घपेट में आ गया एवं हरिजन बस्ती पानी से घिर गया। गोगहरा गांव में नदी का तटबंध टूट जाने से भागलपुर बियार बस्ती के करीब 36 घर एवं जमालपुर पांडेयचक में करीब 12 परिवारों के घर पानी से घिर गए।
जमालपुर-रामपुर संपर्क मार्ग पर हसौली गांव के पास सड़क पर चार फीट पानी चलने से आवागमन बंद हो गया। हसौली गांव की मुख्य गली एवं हरिजन और बियार बस्ती में बाढ़ की धारा चलने सै करीब 18 घर पानी से घिर गए।
हसौली पंचायत भवन एवं शिव मंदिर परिसर और हनुमान मंदिर परिसर में बाढ का पानी घुस गया। हसौली कुर्मी बस्ती में ग्रामीणों ने नदी के तटबंध को बांधा। हसौली स्थित ओड़ी साधन सहकारी समिती में बाढ़ का पानी से चारदीवारी गिर गई और उर्वरक रखे गोदाम में पानी घुस गया।
यह भी पढ़ें- UP Floor Alert: फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, यमुना से आ रहा पानी
शनिवार की शाम 450 बोरी उर्वरक गोदाम में रखा गया था। करजी गांव में हनुमान मंदिर परिसर, पटेल बस्ती और बियार बस्ती पानी से घिर गया। जादोपुर गांव में तटबंध टूटने से जादोपुर गांव पानी से घिर गया।पानी से हसौली, लोढ़वा, ओड़ी करजी, भमौरा, डेढ़वा, आराजी करजी, मुड़हुआ, गोगहरा, धोबही, नूरपुर, सोनपुर, लौंदा पर ईत्यादि गांवों का ब्लाक मुख्यालय से संपर्क टूट गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।