UP Floor Alert: फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, यमुना से आ रहा पानी
दिल्ली उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। शनिवार को जलस्तर 0.041 सेंटीमीटर प्रति घंटा की दर से बढ़कर 72.130 मीटर तक पहुँच गया। यमुना नदी से पानी आने के कारण जलस्तर में वृद्धि हुई है। कुछ दिनों पहले गंगा खतरे के निशान को पार कर गई थी जिससे 350 गाँव बाढ़ से प्रभावित हुए थे
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। दिल्ली , उत्तराखंड व यूपी में अधिक बारिश होने के चलते एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। शनिवार को गंगा का जलस्तर 0.041 सेंटीमीटर प्रति घंटा बढ़ने के कारण 72.130 मीटर पर जलस्तर पहुंच गया। जबकि एक दिन पूर्व गंगा का जलस्तर 72. 110 मीटर पर था।
यमुना नदी से पानी आने के कारण जलस्तर का बढ़ना बताया गया। दो दिनों से उत्तर प्रदेश, दिल्ली व उत्तराख्ंड में हो रही मूसलधार बारिश के चलते एक बार फिर वहां की नदियों में उफान आने लगा है। यमुना नदी में पानी बढ़ने के कारण गंगा का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।
बताया गया कि शुक्रवार से ही गंगा का जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हाे गई है। बताया गया कि बारिश इसी तरह से दो तीन दिन और होती रही ताे गंगा का जलस्तर अभी और बढ़ेगा। अभी कुछ दिन पहले ही गंगा का खतरे के निशान 77.724 मीटर को पार करके 78 980 मीटर तक पहुंंच गया था जिससे 350 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए थे। करीब 100 गांव पानी से घिर जाने के कारण उनका दूसरे गांव से संपर्क टूट गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।