विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी संग दो बालकों को जीआरपी ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

By JagranEdited By:
Published: Mon, 27 Jun 2022 07:37 PM (IST)

किशोरी संग दो बालकों को जीआरपी ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

किशोरी संग दो बालकों को जीआरपी ने चाइल्ड लाइन को सौंपा
किशोरी संग दो बालकों को जीआरपी ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

किशोरी संग दो बालकों को जीआरपी ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर घर से नाराज होकर कही भागने की फिराक में निकले एक किशोरी संग दो बालकों को जीआरपी ने बरामद कर लिया। स्वजनों को सूचना देने के साथ ही तीनों को चाइल्ड लाइन के सदस्य नितिन भार्गव, अर्शलान एवं अंकिता मिश्रा को देखरेख के लिए सुपुर्द कर दिया।

जौनपुर जनपद के मड़ियाहू थाना क्षेत्र के सदरगंज निवासी 11 वर्षीय पुत्र साकिर उर्फ लालू बिना बताए घर से निकलकर स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंच गया। यहां वह कही भागने के फिराक में किसी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच जीआरपी के हेड कांस्टेबल नुरैन खां को बालक मिल गया, जिसे थाने पर लाकर पूछताछ कर स्वजनों को जानकारी दी गई। इसी तरह कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ निवासी 12 वर्षीय अंश को भी बरामद कर लिया। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को भी स्टेशन से बरामद कर लिया। किशोरी से घर का मोबाइल नंबर मांगा गया, लेकिन वह नहीं बता रही थी, क्योकि वह बिना बताए ही घर से चली आई थी, जिसे चाइल्ड लाइन की टीम को सौंप दिया गया। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी हरिशरण सिंह यादव ने बताया कि किशोरी संग दो बालकों को रेलवे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।