हस्तिनापुर में किसके सिर सजेगा मुकुट, भांपना टेढ़ी खीर
हस्तिनापुर को लेकर किवदंती है कि यहां से जिस पार्टी का विधायक चुना जा

ओम बाजपेयी, मेरठ: हस्तिनापुर को लेकर किवदंती है कि यहां से जिस पार्टी का विधायक चुना जाता है उसी की सरकार बनती है। सत्ताधीशों से लेकर राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस सीट पर लगी हैं। इस बार भाजपा से राज्यमंत्री दिनेश खटिक, सपा-रालोद गठबंधन से योगेश वर्मा, कांग्रेस से अर्चना गौतम और बसपा से संजीव जाटव ने चुनाव लड़ा।
10 फरवरी को इस विधानसभा क्षेत्र में 66.87 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पिछले चुनाव में 67.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। बूथवार आकलन करने के लिए वर्ष 2017 में तीनों दलों के अलग अलग प्रभाव वाले उन बूथों पर मतदान पर नजर डालें तो, इस बार के मतदान में कोई सीधा सपाट ट्रेड नजर नहीं आता है।
छुछायी स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरब और पश्चिम पर भाजपा को कुल पड़े मतों में से 85 प्रतिशत वोट मिले थे। यहां बंपर 82 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार दोनों केंद्रों पर 66 प्रतिशत मतदान हुआ है।
समाजवादी पार्टी को गत विधानसभा चुनाव में पंचायतघर सठला पूरब केंद्र पर कुल पड़े वोटों का 84 प्रतिशत हिस्सा मिला था। यहां पहले दो बूथ थे, इस बार तीन बूथ रहे। यहां पिछली बार 57 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस बार 58 प्रतिशत हुआ है।
बहुजन समाज पार्टी को वर्ष 2017 में प्राथमिक विद़यालय अगवानपुर मतदान केंद्र पर 97 प्रतिशत वोट मिले थे। यहां 83 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार 77 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी तरह के अन्य बूथों को टटोलने पर मतदान में कहीं कमी और कहीं आंशिक बढ़ोत्तरी नजर आती है। इसका नफा नुकसान उम्मीदवारों के वोटों पर कितना पड़ेगा, इसका जवाब 10 मार्च को मिलेगा।
2017 2022
मतदान केंद्र कुल मत - मतदान हुआ भाजपा को मिले मत - कुल मत - मतदान
उच्च प्राथमिक विद़यालय पूरब छुछायी 1100 920 855 936 641
उच्च प्राथमिक विद़यालय पश्चिम छुछायी 792 607 447 1072 704
प्राथमिक विद़यालय रसूलपुर गावड़ी 1395 1170 1091 727 541
पूर्व माध्यमिक कन्या विद़यालय कक्ष सं. एक पूठी 1223 843 712 1318 863
प्राथमिक विद़यालय सोना 1206 857 634 1232 904
2017 - सपा को मिले मत - 2022
पंचायत घर पूरब सठला 1268 730 618 914 533
लक्ष्मीदेवी कन्या इंटर कालेज कक्ष सं. एक मवाना कला 1271 820 623 1019 630
लक्ष्मीदेवी कन्या इंटर कालेज कक्ष सं. दो मवाना कला 610 399 349 1103 777
लक्ष्मीदेवी कन्या इंटर कालेज कक्ष सं. तीन मवाना कला 1133 765 648 1223 865
कृषक डिग्री कालेज कक्ष सं. दो मवाना कला 764 545 331 754 486
मदरसा मजहरुल इस्लामिया कक्ष सं. दो भैंसा 1175 790 499 943 568 2017 - बसपा को मिले मत -- 2022
प्राथमिक विद़यालय अगवानपुर 1190 992 965 1310 1011
पंचायत चौपाल दुर्वेशपुर 1181 957 875 1306 955
जय जवान जूनियर हाईस्कूल पूरब नारंगपुर 896 731 650 934 686
पंचायत घर किशनपुर बिरहना 729 627 549 774 563
राजकीय कन्या इंटर कालेज कक्ष संख्या एक हस्तिनापुर 1495 937 704 1082 504 वर्ष 2017 में मिले मत
भारतीय जनता पार्टी - 99436
बहुजन समाज पार्टी - 63374
समाजवादी पार्टी - 48979
राष्ट्रीय लोक दल - 6538
वर्ष 2017 में
कुल मत - 325357
मतदान हुआ - 221872
व़र्ष 2022
कुल मत - 342646
मतदान हुआ - 229141
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।