Updated: Fri, 14 Mar 2025 02:32 PM (IST)
मेरठ के किठौर क्षेत्र में शाहजहांपुर निवासी अमित कुमार की शादी 7 मार्च को हुई थी। सुहागरात पर बाथरूम जाते समय वह सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान गुरुवार को दिल्ली एम्स में उसकी मौत हो गई। परिवार शव लेकर गांव पहुंचा जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। छह दिन में ही उसकी पत्नी विधवा हो गई।
जागरण संवाददाता, मेरठ। किठौर के शाहजहांपुर में सुहागरात में घायल हुए दूल्हे ने उपचार के दौरान गुरुवार को एम्स अस्पताल दिल्ली में दम तोड़ दिया। परिवार के लोग देर शाम उसका शव लेकर गांव पहुंचे। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शाहजहांपुर निवासी अमित कुमार पौधों की नर्सरी में काम करता था। सात मार्च को अमित की शादी हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हुई थी। शादी के बाद बारात घर लौट गई थी। सुहागरात पर रात करीब दो बजे दूल्हा बना अमित बाथरूम करने के लिए शौचालय में गया।
सीढ़ी से फिसला पैर
शौचालय की सीढ़ी चढ़ते समय अमित का पैर फिसल गया। उसका सिर सीढी में लगने पर लहूलुहान हो गया। अमित के शोर मचाने पर दुल्हन ने अंदर से बाहर आकर खून से लथपथ अमित को उठाने का प्रयास किया। वह दुल्हन पर नहीं उठ सका। उसके बाद दुल्हन ने परिवार के अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। तब तक अमित के सिर से काफी खून बह चुका था।
![]()
दूल्हा और दुल्हन की प्रतीकात्मक तस्वीर।
उसके बाद तत्काल ही अमित को किठौर के अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद दिल्ली एम्स अस्पताल में रैफर कर दिया। लगातार उपचार चलने के बाद गुरुवार की शाम अमित ने दम तोड़ दिया। देर शाम को परिवार के लोग अमित का शव लेकर शाहजहांपुर पहुंचे। गमगीन माहौल में अमित का अंतिम संस्कार कर दिया। छह दिनों में ही विधवा हो गई दुल्हन अमित कुमार की शादी सात मार्च को गढ़मुक्तेश्वर में हुई थी।
छह दिनों तक इलाज के बाद मौत
शादी के बाद सुहागरात में ही अमित घायल हो गया था। लड़की और लड़का पक्ष दोनों ही अमित का उपचार कराने में लगे हुए थे। छह दिनों तक उपचार चलने के बाद अमित की मौत हो गई। यानि छह दिनों में दुल्हन विधवा हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अमित कुमार सुहागरात पर घायल हुआ था। तब से एम्स में उसका उपचार चल रहा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।