विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut News: पत्नी से छेड़छाड़ पर गुस्साया पति, पाली क्लीनिक संचालक का अंदरूनी अंग काटा, हालत नाजुक

Published: Fri, 14 Mar 2025 06:39 AM (IST)

मेरठ में एक व्यक्ति के गुप्तांग काट दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित की ...और पढ़ें

रोज अश्लील छेड़छाड़ से गुस्साएं पति ने पाली क्लीनिक संचालक का अंदरूनी अंग काटा। जागरण
रोज अश्लील छेड़छाड़ से गुस्साएं पति ने पाली क्लीनिक संचालक का अंदरूनी अंग काटा। जागरण

HighLights

  1. पत्नी संग संबंध बनाने का बना रहा था दबाव, दो सालों संग रिश्तेदार ने ही घटना को दिया अंजाम
  2. क्लीनिक में घुस तीनों ने बंधक बनाया, पहले की मारपीट, फिर काट दिया अंदरूनी अंग, तीनों को दबोचा

जागरण संवाददाता, मेरठ। पत्नी से संबंध बनाने का दबाव बनाने व रोज अश्लील छेड़छाड़ से गुस्साएं पति ने दो सालों संग आरोपित पाली क्लीनिक संचालक का अंदरूनी अंग, काट दिया।गुरुवार दोपहर पहुंचे तीनों उसके क्लीनिक में पहुंचे। पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया।

इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और फिर अंदरूनी अंग काटकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।

परीक्षितगढ़ के गांव बली निवासी धर्मेन्द्र मावी आसिफाबाद रोड पर पाली क्लीनिक संचालित करता है। इसमें वह डाक्टरों से चिकित्सा कराता है। पहले उसका कस्बे में ही मावी नर्सिंग होम था। एक शिकायत के बाद चिकित्सा विभाग ने धर्मेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नर्सिंग होम सीज कर दिया था। अब वह नर्सिंग होम के पास ही पाली क्लीनिक संचालित करता है।

इसे भी पढ़ें- पति के टॉचर्र से तंग आकर चार बच्चों की मां मोहसिना बनी मोनिका गुर्जर, मंदिर में हिंदू युवक को माला पहनाकर की शादी

गुरुवार दोपहर धर्मेन्द्र मावी लहुलूहान हालत में वेगनआर कार से घर पहुंचा। उसका अंदरूनी अंग, कटा हुआ था तथा बुरी तरह खून बह रहा था। स्वजन ने उसे तत्काल मेरठ के आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्वजन ने थाना पुलिस को सूचना नहीं दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जागरण


हास्पिटल की सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस मेडिकल पहुंची और जांच के बाद थाना परीक्षितगढ़ पुलिस को शाम आठ बजे सूचना दी। परीक्षितगढ़ पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल धर्मेन्द्र ने बताया कि दोपहर में गांव में ही रहने वाले उसके रिश्तेदार अपने दो सालों संग क्लीनिक पर आया। उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज खिलायी।

बेहोश होने पर उसे मारा पीटा तथा अंदरूनी अंग, काट दिया। पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपितों को गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आसपास की सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान भी हो गयी।

इसे भी पढ़ें- संभल ही नहीं, पूरे पश्चिमी यूपी में होली पर ढकी जाती हैं मस्जिदें; शाहजहांपुर में तो 67 मस्जिदों को किया गया कवर

देर शाम एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना में शामिल तीनों ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित में एक धर्मेन्द्र का गांव में रहने वाला रिश्तेदार है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उसकी शादी बिहार के नालंदा से वर्ष-17 में हुई थी। उसकी पत्नी पर धर्मेन्द्र लगातार संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। क्लीनिक पर आने व गांव में वह उससे अश्लील छेड़छाड़ भी करता था।

पत्नी इसकी शिकायत करती थी। समझाने पर भी धर्मेन्द्र नहीं माना। कई बार इसे लेकर झगड़ा भी हुआ। कुछ दिन पहले पत्नी ने फिर धर्मेन्द्र की शिकायत की तो उसने सालों को बताया। होली पर उसके दो साले गांव आए हुए थे। तीनों योजना बनाकर धर्मेन्द्र के क्लीनिक पर पहुंचे तथा उसे कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा पिला दी। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गयी। बाद में उसका अंदरूनी अंग फरार हो गए। देर रात तक पुलिस की तीनों आरोपितों से पूछताछ जारी थी।