विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में हंगामे के बीच न्याय रथ यात्रा में शामिल वकीलों ने टोल कराया फ्री, सुरक्षा गार्डों पर अभद्रता व मारपीट का आरोप

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 26 Nov 2026 01:19 PM (GMT+05:30)

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की न्याय रथ यात्रा के दौरान काशी टोल प्लाजा पर हंगामा हो गया। कहासुनी के दौरान आराेप-प्रत्यारोपों के बीच अधिवक्ताओं ने टोल को फ्री करा दिया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग पर आंदोलन।

  2. न्याय रथ यात्रा के दौरान काशी टोल प्लाजा पर हंगामा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन एक बार फिर सड़क पर नजर आ गया है। गुरुवार को गाजियाबाद से मेरठ आ रही न्याय रथ यात्रा के दौरान काशी टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ।

आरोप है कि टोल प्रबंधन और कर्मचारियों ने यात्रा में शामिल अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल फ्री नहीं किया। इसको लेकर विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गुरुवार को गाली-गलौज और मारपीट हो गई। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए टोल को फ्री करा दिया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग अधिवक्ता समाज वर्षों से आंदोलित है। इस मांग के समर्थन में आम जनता को जागरूक करने और आंदोलन को व्यापक स्वरूप देने के लिए न्याय रथ यात्रा निकाली जा रही है। गुरुवार को यात्रा गाजियाबाद से मेरठ पहुंच रही थी। काशी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया।

टोल प्रबंधन और कर्मचारियों ने यात्रा में शामिल अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल फ्री नहीं किया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। गाली-गलौज और मारपीट भी हुई। कर्मियों ने वकीलों पर तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया। 

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'सर, गलती हो गई, अब नहीं होगी'; पुलिस गिरफ्त में रोते हुए बोला मेरठ के होटल में युवती से दरिंदगी का आरोपित सलमान

घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीएम सिटी ने अधिवक्ताओं को समझाने और स्थिति संभालने का प्रयास किया। काफी देर तक टोल प्लाजा पर हंगामे और तनाव की स्थिति बनी रही। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए टोल को फ्री करा दिया।

यह भी पढ़ें- सलमान के खौफ में पूरी रात प्यार का नाटक करती रही युवती, अमीर बनने का सपना दिखा होटल कारोबार में बनाया था साझीदार

यह भी पढ़ें- मेरठ: कांवड़ पटरी मार्ग पर भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से हमलाकर चेन और कार लूटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।