विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान के खौफ में पूरी रात प्यार का नाटक करती रही युवती, अमीर बनने का सपना दिखा होटल कारोबार में बनाया था साझीदार

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 26 Nov 2026 05:20 AM (IST)

मेरठ में एक युवती ने दो बच्चों के पिता सलमान पर होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि सलमान के खौफ में उसे पूरी रात प्यार का नाटक करना पड़ा। पुलिस होटल व संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है।

आबूलेन स्थित होटल का वह कमरा, जहां युवती को बंधक रखा गया था। जागरण

आबूलेन स्थित होटल का वह कमरा, जहां युवती को बंधक रखा गया था। जागरण

HighLights

  1. युवती ने सलमान पर होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

  2. सलमान के डर से युवती को रातभर प्यार का नाटक करना पड़ा।

  3. पुलिस होटल में बिना आईडी कमरा देने व अधिकारियों की जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दो बच्चों के पिता सलमान के खौफ में युवती पूरी रात उसके सामने प्यार का नाटक करती रही। उसे डर था कि यदि सलमान को भनक लग गई कि वह भागने की फिराक में है तो वह चाकू से उसके टुकड़े कर देगा। थाने में पुलिस के सामने आपबीती सुनाते हुए युवती रोने लगी। अनुसूचित जाति की युवती ने बताया कि दो साल पहले गाजियाबाद के एक माल में सलमान से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई। युवती के चाचा की हाल में मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं... मेरठ के ओयो होटल में बंधक लड़की से दरिंदगी, बाल पकड़कर घसीटा; सड़क पर गिराकर पीटा

घटना की जानकारी पर उसका भाई और मौसी मेरठ पहुंचे थे। पुलिस ने युवती को उनके सिपुर्द कर दिया। आरोप है कि दो बच्चों के पिता सलमान ने युवती को अमीर बनने का सपना दिखाया और साझे में कारोबार करने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद परतापुर क्षेत्र के रिठानी में किराये पर होटल लेकर साझे में इसका संचालन शुरू किया। होटल नहीं चलने पर बंद कर दिया। शादी तय होने पर युवती ने सलमान से दूरी बना ली, लेकिन वह लगातार उस पर मिलने का दबाव बना रहा था।

सोमवार को युवती ब्रह्मपुरी निवासी अपनी सहेली से मिलने गाजियाबाद से मेरठ आई थी। आरोप है कि सहेली का प्रेमी कृष्णा उसे कार में बैठाकर आबू लेन स्थित होटल स्क्वायर ले गया। वहां सलमान पहले से मौजूद था। कृष्णा इस होटल में मैनेजर है।

रातभर कमरे में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
सीओ संजय गुप्ता ने बताया कि सलमान और कृष्णा युवती को होटल के कमरे में ले गए। आरोप है कि दोनों ने रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चाकू दिखाकर हत्या की धमकी दी। युवती ने पुलिस को बताया कि वह पूरी रात सुबह होने का इंतजार करती रही। सलमान के सामने वह उसकी हां में हां मिलाती रही। सोमवार दोपहर एक बजे युवती होटल से निकलकर भागी, लेकिन सलमान उसे पकड़कर दोबारा होटल ले गया।

बिना आईडी कमरा देने पर पुलिस की भूमिका भी कठघरे में
होटल में बिना आइडी कमरा देने और पुलिस की नियमित चेकिंग नहीं होने का मामला भी सामने आया है। डीआइजी कलानिधि नैथानी ने होटलों में ठहरने वालों की आइडी जांचने और होटल रजिस्टर की नियमित जांच के निर्देश दे रखे हैं। फिर सलमान को बिना आइडी कमरा कैसे दिया गया, इसकी जांच की जा रही है। अन्य होटलों में भी ऐसी घटनाओं पर पुलिस को नजर रखने के आदेश दिए गए।

एसओ समेत पांच पुलिसकर्मियों की जांच
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले की शुरुआती जांच में आबूलेन चौकी प्रभारी शिवा उपाध्याय और दारोगा गौरव सिसौदिया की ओर से होटलों की नियमित चेकिंग नहीं किए जाने की बात सामने आई है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने एसओ सदर बाजार रामप्रकाश शर्मा, चौकी प्रभारी शिवा उपाध्याय और दारोगा गौरव सिसौदिया की भूमिका की जांच एसपी सिटी को सौंपी है। आबूलेन चौकी पर पूर्व में तैनात रहे दारोगा रितुराज सांगवान और अभिलाष के कार्यकाल की भी जांच की जांच रही है। एसपी सिटी यह पता लगाएंगे कि इन पुलिसकर्मियों ने अपने तैनाती के दौरान होटलों में कितनी बार चेकिंग की और बिना आइडी कमरा देने के मामलों में क्या कार्रवाई की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।