Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut News: विक्की त्यागी गैंग का सदस्‍य विनय त्यागी हथियारों की खेप दबोचा गया, STF मेरठ ने क‍िया ग‍िरफ्तार

    Updated: Thu, 15 Feb 2024 02:09 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर की कचहरी में सरेआम विक्की त्यागी की सागर ने हत्या कर दी थी। विक्की की पत्नी पहले से ही जेल में बंद है। उसका बेटा रक्षित त्यागी फिलहाल गैंग चला रहा है। रक्षित त्यागी की गैंगवार कुख्यात सुशील मूंछ से चल रही है। गुरुवार को रक्षित त्यागी के लिए सहारनपुर के देवबंद स्थित अंबेहटा गांव निवासी विनय त्यागी हथियारों की खेप लेकर आया था।

    Hero Image
    विनय त्यागी को हथियारों की खेप के साथ क‍िया गया गिरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, मेरठ। एसटीएफ ने मवाना बस स्टैंड के पास से विक्की त्यागी गैंग के विनय त्यागी को हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह खेप विक्की के बेटे रक्षित त्यागी के लिए आई थी। बताया जाता है कि रक्षित त्यागी गैंगवार की तैयारी कर रहा है। कुख्यात सुशील मूंछ से गैंगवार के लिए मेरठ में ही बदमाशों को एकत्र करने में जुटा है। एसटीएफ रक्षित त्यागी की भी तलाश कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर की कचहरी में सरेआम विक्की त्यागी की सागर ने हत्या कर दी थी। विक्की की पत्नी पहले से ही जेल में बंद है। उसका बेटा रक्षित त्यागी फिलहाल गैंग चला रहा है।

    रक्षित त्यागी की गैंगवार कुख्यात सुशील मूंछ से चल रही है। गुरुवार को रक्षित त्यागी के लिए सहारनपुर के देवबंद स्थित अंबेहटा गांव निवासी विनय त्यागी हथियारों की खेप लेकर आया था। मवाना बस स्टैंड के पास से एसटीएफ की टीम ने विनय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।

    व‍िनय के कब्‍जे से दस प‍िस्‍टल बरामद

    विनय के कब्जे से दस पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए है। विनय से फिलहाल एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है। बता दें कि कुख्यात सुशील मूंछ भी जमानत पर जेल से बाहर आ चुका है, जो फिलहाल अपने घर रतनपुरी में नहीं है।