विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की Answer Key जारी, UPESSC ने दिया ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का मौका; ऑफलाइन पर विचार नहीं

By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 23 Nov 2026 02:23 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक आचार्य चयन परीक्षा की लिखित मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 29 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. अभ्यर्थी 29 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

  2. आवश्यक निर्देश आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं अभ्यर्थी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) प्रयागराज ने सहायक आचार्य चयन परीक्षा (असिस्टेंट प्रोफेसर) की लिखित मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आगामी 29 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है।

असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा गत 19 व 20 नवंबर को हुई थी। परीक्षा के लिए मेरठ में 17 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 28,335 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दोनों दिन यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी।

परीक्षा के बाद अब आयोग ने लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों के लिए जारी कर दी है। यह आयोग की वेबसाइट http://upessc.up.gov.in पर प्रकाशित की गई है।

आयोग के उप सचिव ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वह अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर लागिन करने के उपरांत मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी के अनुसार मिलान करें। यदि मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति हो तो आगामी 29 नवंबर की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

उत्तर कुंजी पर प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मेरठ के सर्जन की तकनीक से दुनियाभर के डॉक्टर हैरान, छाती के मवाद निकालने का बिना जोखिम इलाज; बोले- 850 मरीजों का किया ऑपरेशन

उप सचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन लिंक के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में शामिल हुए हैं। यह पिछले काफी समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें! सेंट मेरीज और सोफिया स्कूल मेरठ में एडमिशन का बिगुल बजा, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सहित पूरी जानकारी   

यह भी पढ़ें- UP Board ने कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों को दिया नाम, जन्मतिथि, विषय सहित अन्य विवरण में संशोधन का अंतिम मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।