विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ के सर्जन की तकनीक से दुनियाभर के डॉक्टर हैरान, ​छाती के मवाद निकालने का बिना जोखिम इलाज; बोले- 850 मरीजों का किया ऑपरेशन

By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 23 Nov 2026 01:03 PM (IST)

मेरठ के वरिष्ठ चेस्ट सर्जन डॉ. अनिल कपूर ने अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी में पिछले 15 वर्षों में अपने द्वारा किए गए आपरेशनों की एक नई तकनीक विस्तार से समझाई। इसमें बिना झिल्ली हटाए छाती से मवाद निकाली जाती है।

आईएमए सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ चेस्ट सर्जन डाॅक्टर अनिल कपूर और प्रतीकात्मक फोटो

आईएमए सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ चेस्ट सर्जन डाॅक्टर अनिल कपूर और प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. डॉ. अनिल कपूर ने विकसित की नई सर्जरी तकनीक।

  2. 850 से अधिक मरीजों के सफलतापूर्वक ऑपरेशन का दावा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। चिकित्सा के क्षेत्र में मेरठ के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के 'यशोभूमि' इंडिया इंटरनेशनल कन्वेन्शन सेंटर में 20, 21 और 22 नवंबर को हृदय एवं चेस्ट सर्जनों की एक अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन किया गया था।

इसमें मेरठ के वरिष्ठ चेस्ट सर्जन डाॅक्टर अनिल कपूर ने पिछले 15 वर्षों में अपने द्वारा किए गए आपरेशनों की एक नई तकनीक का विस्तार से समझाई। उनकी इस तकनीक को देखकर दुनिया भर से आए डाक्टर अचंभित रह गए, क्योंकि यह तकनीक अभी तक विश्व में कहीं और प्रचलित नहीं है।

आईएमए सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि टीबी, निमोनिया, लिवर सिरोसिस, किडनी और हार्ट फेलियर और अन्य गंभीर बीमारियों के कारण कई बार छाती में पानी भर जाता है, जो बाद में मवाद में बदल जाता है। समय पर सही इलाज न मिलने पर यह मवाद काफी गाढ़ा हो जाता है और फेफड़ों के ऊपर झिल्लियां पड़ जाती हैं।

पारंपरिक खुली सर्जरी (डिकार्टिकेशन) में छाती खोलकर या दूरबीन विधि से इस झिल्ली को हटाया जाता है। जिसमें भारी रक्तस्राव, इन्फेक्शन और फेफड़े से हवा लीक होने जैसे गंभीर जोखिम होते हैं। बुजुर्ग या दमा, शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह प्रक्रिया जानलेवा साबित हो सकती है।

डाॅ. अनिल कपूर ने बताया कि इस समस्या का समाधान अपने तरीके से निकालने के लिए नई तकनीक विकसित की है। इस तकनीक में फेफड़े के ऊपर चढ़ी झिल्ली को हटाए बिना ही दूरबीन विधि से सारा मवाद निकाल लिया जाता है और फेफड़े को फुलाकर छाती की दीवार से चिपका दिया जाता है।

बताया कि पिछले 15 वर्षों में इस स्व-विकसित तकनीक से लगभग 850 से अधिक मरीजों का सफलतापूर्वक सफल आपरेशन करने का दावा किया है।

इस अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी में भारत के अलावा अमेरिका, सिंगापुर, यूरोप, आबू धाबी और थाईलैंड समेत कई देशों डाॅक्टर आए थे। उन्होंने बताया कि कई देशों के विशेषज्ञों ने अपने देश में आकर इस तकनीक का प्रशिक्षण देने और आपरेशन करने का प्रस्ताव भी दिया है, जो मेरठ और देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

 डाॅ. अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें यह तकनीक विकसित करने की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विचार से मिली थी, जिसमें उन्होंने भारत के लोगों को खुद इनोवेशन करने के लिए प्रेरित किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।