विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board ने कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों को दिया नाम, जन्मतिथि, विषय सहित अन्य विवरण में संशोधन का अंतिम मौका

By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 21 Nov 2026 06:21 PM (GMT+05:30)

Meerut News: यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 के छात्रों के शैक्षिक विवरण में संशोधन का अवसर दिया है। प्रधानाचार्य 30 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर त्रुटियों को ठीक कर सकते हैं, जिसके बाद कोई सुधार संभव नहीं होगा।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. अग्रिम पंजीकरण में हुई गलतियां सुधार सकेंगे विद्यालय।

  2. प्रधानाचार्य 30 नवंबर तक त्रुटियां ठीक कर सकते हैं।

जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक विवरण में संशोधन का अवसर दिया है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य 30 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यार्थियों के पंजीकरण संबंधी त्रुटियों को ठीक कर सकेंगे।

यह प्रक्रिया शैक्षिक सत्र 2026-27 और वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा से संबंधित है। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार विद्यालयों को विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण में हुई गलतियों को सुधारने के लिए यह अवसर दिया है। इसमें विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति, माध्यम, विषय, फोटो और कक्षा 11 के पंजीकरण में हाइस्कूल के अनुक्रमांक जैसी जानकारियों में संशोधन किया जा सकेगा।

कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण में दर्ज विवरण का विद्यालय स्तर पर मिलान करना अनिवार्य होगा। प्रधानाचार्यों को सभी विद्यार्थियों के रिकार्ड की जांच कर त्रुटियों को निर्धारित समयसीमा में ठीक करना होगा। संशोधन के बाद विद्यार्थियों का विवरण नियमानुसार अपडेट किया जाएगा। विद्यालयों को 30 नवंबर तक संशोधित विवरण की सूची और संबंधित अभिलेखों का मिलान कर 12 दिसंबर तक हर मंडलीय कार्यालय में पूर्ण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें! सेंट मेरीज और सोफिया स्कूल मेरठ में एडमिशन का बिगुल बजा, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सहित पूरी जानकारी   

निर्धारित समय के बाद संशोधन का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। बोर्ड ने विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण की जांच कर लें, ताकि भविष्य में परीक्षा संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- Assistant Professor Exam: लियोनेल मेसी का विदाई मैच, बंगाल विभाजन और मोबाइल कांग्रेस... परीक्षा में पूछे गए ऐसे कई सवाल

यह भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा: DNS, कैप्चा, 1857 की क्रांति, 2036 के ओलिंपिक और पूना समझौता... GS पेपर का पूरा हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।