विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: यूपी में इस हफ्ते के आखिर तक सूर्यदेव बरसाएंगे आग, @40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Published: Wed, 02 Apr 2025 04:32 PM (IST)

UP Weather Update गर्मी का मौसम बेहद सख्त होने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन महीनों में हीट ...और पढ़ें

UP Weather Update: सप्ताह के अंत तक 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा। जागरण आर्काइव
UP Weather Update: सप्ताह के अंत तक 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. सप्ताह के अंत तक 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
  2. मार्च में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के बावजूद सामान्य से अधिक रहा औसत अधिकतम तापमान

जागरण संवाददाता, मेरठ। UP Weather Update: इस बार अप्रैल से जून तक गर्मी कड़ी परीक्षा लेगी। मौसम विभाग के दीर्घकालिक पूर्वानुमान में तीन माह में हीट वेव (लू) वाले दिनों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। ताजा पूर्वानुमान में सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।

बीते मार्च का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा है। वह भी तब जब मार्च के आरंभ में आठ दिन और बीच-बीच में पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से तापमान बढ़ने पर अंकुश लगा हुआ था। मार्च के अंत में भी ठंडी हवा मौसम को खुशनुमा बनाए हुए थी। यही कारण है कि रात में न्यूनतम तापमान जरूर सामान्य से केवल एक डिग्री अधिक 14.8 आंका गया है।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड की इस रोपवे परियोजना को झटका, देरी के कारण कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रद

पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव मैदानों में होता जाएगा कम

अब अप्रैल शुरू हो चुका है पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव मैदानों में कम होता जाएगा। मार्च और अप्रैल के सामान्य न्यूनतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। अप्रैल का सामान्य न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस है। वहीं सामान्य अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है। इस बार मार्च का औसत अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जागरण ग्राफ‍िक्‍स।

माह में एक बार तो पारा 26 मार्च को 38.4 डिग्री पहुंच गया था। जबकि सामान्य अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास है। मार्च में इस बार केवल 6.9 मिलीमीटर बरसात हुई है, जबकि सामान्य बरसात का आंकड़ा 16 मिलीमीटर है। इस तरह देखें तो अब जबकि मौसम में बदलाव का मुख्य कारक पश्चिम विक्षोभ का असर नहीं होगा तो तापमान में तेजी से वृद्धि का अंदेशा है।

न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम विभाग कार्यालय के विज्ञानी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि अभी तक पहाड़ों से आने वाली ठंडी उत्तर पश्चिमी हवा तापमान को बढ़ने नहीं दे रही थी। अब हवा की ठंडक कम होती जाएगी। गर्म हवा चलेगी, जिससे तापमान बढ़ेगा। बताया कि आगामी एक सप्ताह तक बरसात की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें- बोर्ड एग्‍जाम खत्‍म - गर्मियां शुरू, उत्‍तराखंड की इस जगह घूमने को पर्यटकों में उत्साह; जून तक टैक्सी पैक