Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut News: संतोष ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मेरठ के आदित्य व विवेक का चयन, अच्छे प्रदर्शन से पाई जगह

    By Amit TiwariEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 01:02 PM (IST)

    UP Santosh Trophy Team Meerut News In Hindi रविवार को अंतिम रूप से उत्तर प्रदेश टीम के लिए चयनित 22 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा हुई जिसमें मेरठ के दोनों खिलाड़ी भी चयनित हुए। चंदा क्लब के टीम के कप्तान अजय कनौजिया और जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने दोनों खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

    Hero Image
    Meerut News: संतोष ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मेरठ के आदित्य व विवेक का चयन

    जागरण संवाददाता, मेरठ। फुटबॉल की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से मेरठ के दो खिलाड़ी भी खेलेंगे। गोल कीपर विवेक तेवतिया और आदित्य यादव अपने खेल का प्रदर्शन किया है। शनिवार देर शाम घोषित उत्तर प्रदेश टीम के लिए चयनित 22 खिलाड़ियों की टीम में दोनों खिलाड़ियों का चयन भी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह खिलाड़ी रविवार को नोएडा में संतोष ट्रॉफी का मैच खेलेंगे। यह मैच उत्तर प्रदेश बनाम झारखंड टीम के बीच होगा। खिलाड़ियों के चयन व प्रशिक्षण के लिए मऊ में प्रदेश स्तरीय केंद्रीय प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया।

    संतोष ट्राफी के लिए हुआ विशेष आयोजन

    17 से 19 सितंबर तक आयोजित ट्रायल प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर के 36 खिलाड़ी चयनित हुए थे। इन 36 खिलाड़ियों के साथ 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक मऊ में संतोष ट्रॉफी के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। 

    चंदा फुटबाल क्लब से खेलते हैं विवेक

    विवेक तेवतिया ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत मेरठ के चंदा फुटबॉल क्लब से की थी। चंदा क्लब की ओर से खेलते हुए भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं की जीत में अहम भूमिका निभाई है। पिछले वर्ष भी संतोष ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में विवेक का चयन हुआ था। इस साल भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को आकर्षित किया और उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाई।

    ये भी पढ़ेंः UPPSC Recruitment 2023: बंपर भर्ती; समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए कल से करें आनलाइन आवेदन

    कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम से खेलते हैं आदित्य

    आदित्य यादव मेरठ में खेल विभाग के अंतर्गत संचालित कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम से खेलते हैं। संतोष ट्रॉफी में पहली बार उनका चयन उत्तर प्रदेश की टीम से खेलने के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी फुटबॉल में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम में स्थान बनाने में सफल रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः आगरा में JCB के पहिए के नीचे कुचली 14 महीने की बच्ची, ड्राइवर सुन रहा था गाने, 6 महीने पहले हुई थी बेटे की मौत

    वहीं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह ने आदित्य यादव व विवेक तेवतिया को संतोष ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेरठ का नाम रोशन करने को प्रेरित किया है।