विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police ने जारी की 43 कुख्यातों की लिस्ट- लगाया गैंगस्टर एक्ट, जब्त होगी संपत्ति, कई मुकदमों की फाइल तैयार

By sushil kumarEdited By: Shivam Yadav
Published: Mon, 11 Sep 2023 11:40 PM (IST)

लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस कुख्यातों की आर्थिक कमर तोड़ने में लगी हुई है। दस संगीन मामलों में पुलिस ने ...और पढ़ें

कुछ मामलों में गैंगस्टर की फाइल भी तैयार हो चुकी है।
कुछ मामलों में गैंगस्टर की फाइल भी तैयार हो चुकी है।

मेरठ, जागरण संवाददाता: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस कुख्यातों की आर्थिक कमर तोड़ने में लगी हुई है। दस संगीन मामलों में पुलिस ने 43 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी है। उसके बाद उनकी संपत्ति जब्तीकरण का काम किया जाएगा। साथ ही कुछ मामलों में गैंगस्टर की फाइल भी तैयार हो चुकी है। 

कानून व्यवस्था के लिए खतरा बने 27 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है, उन्हें जल्द ही जिला बदर कर दिया जाएगा। एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि सभी संगीन मामलों में पुलिस गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर 14ए में उनकी संपत्ति जब्तीकरण का काम करेगी।

इन दस मामलों में लगी गैंगस्टर

  • देहलीगेट में प्रेमिका के साथ मिलकर उसके दो बच्चों की हत्या कर शव नहर में फेंकने के मामले में सऊद फैजी निवासी खैरनगर समेत छह आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई।
  • टीपीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर में अधिवक्ता अंजली गुप्ता हत्याकांड में आरोपी नीरज शर्मा निवासी परतापुर ब्रह्मपुरी समेत पांच लोगों पर गैंगस्टर लगाया गया।
  • ब्रह्मपुरी के गौरीपुरा में कारोबारी धनकुमार जैन और उनकी पत्नी की हत्या एवं लूट में प्रियांक शर्मा निवासी प्रेमपुरी समेत दो पर गैंगस्टर की कार्रवाई की।
  • लिसाड़ी गेट में गोतस्करी के आरोपी शहजाद निवासी ग्राम जेई थाना भावनपुर समेत तीन पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • लिसाड़ी गेट में हत्या के आरोपी शुएब निवासी इशरत मस्जिद के पास पदमपुरा समेत तीन के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा।
  • नाैचंदी थाना क्षेत्र में लूट के आरोपी आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर निवासी मदीना कालोनी थाना लिसाड़ी गेट समेत दो पर गैंगस्टर।
  • कंकरखेड़ा में हत्या के आरोपी भूसन निवासी अशोकनगर नंगला ताशी समेत तीन पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया।
  • ब्रह्मपुरी में आसिफ हत्याकांड में परवेज निवासी नीचा सद्दीक नगर लिसाड़ी गेट समेत चार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।
  • ब्रह्मपुरी थाने में लूटपाट के आरोपी अशोक निवासी भगवतपुरा समेत 12 पर गैंगस्टर लगाया गया है।
  • देहलीगेट थाने से लूटपाट के आरोपी शाहबाज निवासी बनबटान समेत तीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की।

इनकी फाइल हुई तैयार

  • हस्तिनापुर में ई-रिक्शा चालक और अरविंद की हत्या में प्रेमिका के बेटे समेत सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की तैयारी।
  • कोतवाली में सर्राफ से 13.5 लाख की लूट में बंटी पारचा गैंग पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी शुरू।
  • परतापुर में शिवा ढाबा पर मारपीट के दौरान युवक की हत्या के मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर की तैयारी।

याकूब के दो बेटों समेत 27 पर जिला बदर की तैयारी

लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के दोनों बेटे और भाई यामीन कुरैशी समेत 27 आरोपियों पर गुंडा एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया है। उनके जिला बदर के लिए प्रशासनिक अफसरों को फाइल भेजी गई है। चुनाव से पहले सभी पर जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- मेरठ में गिरफ्तार हुआ फर्जी कर्नल, वर्दी पर लगाता था डीएस चौहान की नेमप्लेट; अब तक कर चुका है करोड़ों की ठगी

यह भी पढ़ें:- बार‍िश के बीच जलभराव का VIDEO बना रहे बच्चे की खंभे से चिपककर मौत, मां के सामने तोड़ा दम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।