विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में गिरफ्तार हुआ फर्जी कर्नल, वर्दी पर लगाता था डीएस चौहान की नेमप्लेट; अब तक कर चुका है करोड़ों की ठगी

By sushil kumarEdited By: Shivam Yadav
Published: Mon, 11 Sep 2023 11:21 PM (IST)

Meerut News- एसटीएफ ने सेना भर्ती के नाम पर बेरोजगार युवकों को ठगने वाले फर्जी कर्नल को गिरफ्तार कर लिया। ...और पढ़ें

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी कर्नल गिरफ्तार
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी कर्नल गिरफ्तार

HighLights

  1. एसटीएफ ने सत्यपाल को दबोचकर बरामद की फर्जी आईडी
  2. बुलंदशहर, मेरठ से नोएडा तक के युवकों को बना चुका है शिकार

मेरठ, जागरण संवाददाता: एसटीएफ ने सेना भर्ती के नाम पर बेरोजगार युवकों को ठगने वाले फर्जी कर्नल को गिरफ्तार कर लिया। सेना की वर्दी पहनकर पुणे के कर्नल डीएस चौहान की नेम प्लेट लगाता था। उनका ही परिचय पत्र भी साथ रखता था। पिछले सात सालों से ठगी कर करोड़ों की रकम वसूल चुका है। बुलंदशहर से लेकर नोएडा और मेरठ ही नहीं लखनऊ तक के युवकों को ठग चुका है। गंगानगर पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम फर्जी कर्नल से पूछताछ में जुटी है।

गंगानगर के अम्हेड़ा निवासी सत्यपाल सिंह सेना में चालक पद से 2003 में रिटायर हो चुका है। वह पुणे में तैनात कर्नल डीएस चौहान की गाड़ी चलाता था। रिटायर होने के बाद सत्यपाल सिंह ने कर्नल डीएस चौहान की वर्दी बनाई। साथ ही उनकी फर्जी आईडी भी तैयार कर ली। खुद को सेना का कर्नल बताकर बेरोजगार युवकों को से ठगी कर चुका है। 

थाने में हो रही पूछताछ, मिली चेकबुक

एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अम्हेड़ा ने फर्जी कर्नल सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर के अंदर से कई बैंकों की चेकबुक मिली है। साथ ही कर्नल डीएस चौहान का फर्जी परिचय पत्र भी मिला है। सत्यपाल को गंगानगर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

कर्नल डीएस चौहान बनकर कर रहा था ठगी

सत्यपाल बेरोजगार युवकों को कर्नल डीएस चौहान अपना नाम बताता था। साथ ही तैनाती पुणे में होना बताकर नौकरी लगवाने का झांसा देता था। साथ ही उसकी ऐवज में मोटी रकम वसूल लेता था। काफी युवकों को ज्वाइनिंग लेटर भी दे चुका है। साथ ही कई युवकों की फर्जी ट्रेनिंग करा चुका है। बुलंदशहर के एक युवक से 16 लाख की रकम वसूली की है। युवक की शिकायत पर ही एसटीएफ ने सत्यपाल के बारे में पड़ताल की है। सभी साक्ष्य जुटाने के बाद गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें:- यूपी में बीते 24 घंटों में आपदाओं से 19 लोगों की मौत, CM योगी ने दिए तत्काल राहत देने के निर्देश

सात साल से करोड़ों की ठगी कर चुका सत्यपाल

कर्नल डीएस चौहान के साथ सत्यपाल पुणे में उनकी कार का चालक रह चुका है। रिटायर्ड होने के बाद से डीएस चौहान बनकर बेरोजगार युवकों को ठग रहा है। 2016 से ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। कई युवकों की लखनऊ में फर्जी ट्रेनिंग भी करा चुका है। पड़ताल में सामने आया कि सत्यपाल 2019 में बेटे के साथ इंचौली थाने से जेल भी जा चुका है।

यह भी पढ़ें:- बार‍िश के बीच जलभराव का VIDEO बना रहे बच्चे की खंभे से चिपककर मौत, मां के सामने तोड़ा दम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।