विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: यूपी में बीते 24 घंटों में आपदाओं से 19 लोगों की मौत, CM योगी ने दिए तत्काल राहत देने के निर्देश

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Mon, 11 Sep 2023 08:30 PM (IST)

राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अत्यधिक वर्षा के कारण हरदोई में तीन उन्नाव कन्नौज व बाराबंकी में ...और पढ़ें

सीएम ने बारिश के दृष्टिगत संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।
सीएम ने बारिश के दृष्टिगत संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।

HighLights

  1. अत्यधिक बारिश से 14, बिजली गिरने से तीन और डूबने से दो लोगों की मृत्यु
  2. आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल दें राहत राशि, जल निकासी के लिए करें प्रभावी प्रबंध

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई भारी वर्षा लोगों की जान के लिए आफत भी साबित हुई है। अत्यधिक वर्षा समेत विभिन्न आपदाओं से प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 19 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें से 14 लोगों ने जहां भारी बारिश के कारण जान गंवाई है, वहीं बिजली गिरने से तीन लोग मौत का शिकार हुए हैं। डूबने से दो लोगों की मृत्यु हुई है।

रदोई में तीन, उन्नाव, कन्नौज व बाराबंकी में दो-दो मौतें

राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अत्यधिक वर्षा के कारण हरदोई में तीन, उन्नाव, कन्नौज व बाराबंकी में दो-दो तथा कानपुर, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, संभल व रामपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बिजली गिरने से बाराबंकी, जालौन व प्रतापगढ़ में एक-एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी है। डूबने के कारण देवरिया और हरदोई में एक-एक व्यक्ति काल के गाल में समा गए।

सीएम योगी ने अधि‍कार‍ियों को द‍िए ये न‍िर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के दृष्टिगत संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करें।

UP: कहीं धंसी सड़क तो कहीं गिरी दीवार, 2 इंसान और 138 मवेशियों की मौत; ध्वस्त हुई ट्रैफिक व्यवस्था, बड़ी बातें

'जलभराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं' 

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जलभराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं। नदियों के जल स्तर की लगातार निगरानी की जाए। फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके।

रविवार से सोमवार तक 109.5 मिलीमीटर बारिश

मानसून असल मायनों में रविवार से अपने असली रूप में नजर आया। राजधानी में रविवार की शाम 5:30 बजे से सोमवार की शाम 5:30 के बीच 109.5 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। यह इस वर्ष की अब तक की सर्वाधिक रिकार्ड बारिश है। बारिश के चलते राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज दो डिग्री का ही फर्क रह सका। जहां न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ तो वहीं, अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।