Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election 2022: बारिश में ट्रैक्टर पर छाता लगा कर बैठी प्रियंका, प्रत्याशी पूनम पंडित ने संभाली ड्राइविंग सीट

    By Taruna TayalEdited By:
    Updated: Thu, 03 Feb 2022 11:52 PM (IST)

    UP Vidhan Sabha Election 2022 प्रियंका की महिला व युवाओं पर रही नजर भाजपा पर निशाना। जनपद के सातों विधान सभाओं में किया जनसंपर्क। कहा कि भाजपा लोगों को निश्शुल्क राशन देकर ढिंढोरा पीट रही है। महंगाई और रोजगार छिनने से लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

    Hero Image
    प्रियंका वाड्रा अपनी गाड़ी से उतर कर ट्रैक्टर पर सवार हो गई। प्रत्याशी पूनम पंडित ने ट्रैक्टर चलाया।

    बुलंदशहर, जागरण संवादाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की जनपद की में जन संपर्क के दौरान महिला व युवाओं पर नजर रही और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा लोगों को निश्शुल्क राशन देकर ढिंढोरा पीट रही है। महंगाई और रोजगार छिनने से लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सिकंदराबाद विधान सभा से जनपद में प्रत्याशियों के पक्ष में जन संपर्क किया। डोर-टू-डोर संपर्क के दौरान लोगों से प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। प्रियंका वाड्रा का काफिला जन संपर्क करते हुए बुलंदशहर होते हुए शिकारपुर विधान सभा में कस्बा छतारी के गांव धौरऊ पहुंचा। प्रियंका वाड्रा ने मृतक युवती के स्वजन से बंद कमरे में बात कर उनकों न्याय दिलाने का भरोसा दिया। यहां से निकलने के बाद प्रियंका ने जनसंपर्क कर प्रत्याशी जियाउर्रहमान को जिताने की अपील की। रास्ते में उन्होंने अपनी गाड़ी से उतर गन्ने से लदे ट्रैक्टर टाली पर चढ़ कर किसान से उसका हाल -चाल जाना। उन्होंने भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा निश्शुल्क राशन देकर ढिंढोरा पीट रही है लेकिन महंगाई से लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार जनता को चुनावी वादे कर लूटने का काम कर रही है। गैर कांग्रेस सरकारों में प्रदेश बर्बाद हो गया है। कांग्रेस की सरकार आने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। डिबाई से गुजरते हुए अनूपशहर विस के जहांगीराबाद पहुंचने पर कई घंटे जन संपर्क किया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनको जोरदार स्वागत किया। प्रियंका ने सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, डिबाई, अनूपशहर, स्याना विधान सभा में जन संपर्क को प्रत्याशियों को जिताने की लोगों से अपील।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हनुमान मंदिर में प्रियंका ने टेका मत्था

    प्रियंका वाड्रा अनूपशहर विस के जहांगीराबाद कस्बा में जन संपर्क के दौरान हनुमान आने पर गाड़ी से नीचे उतर गई। मंदिर में पहुंच कर मत्था टेका पुजारी ने उनकों टीका लगा कर आशीर्वाद दिया।

    गाड़ी से उतर छत पर महिलाओं के बीच पहुंची प्रियंका

    प्रियंका वाड्रा जहांगीराबाद में घरों से छत से महिलाओं द्वारा घर बुलाने पर प्रियंका वाड्रा प्रोटोकाल तोड़ महिलाओं के बीच पहुंच गई। बच्चों को दुलारने के साथ महिलाओं के साथ छत से हाथ हिला कर अभिवादन किया। इससे सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मचा रहा।

    ट्रैक्टर में छाता लगा कर किया जन संपर्क

    स्याना विधान सभा के कस्बा स्याना में जन संपर्क के दौरान प्रियंका वाड्रा अपनी गाड़ी से उतर कर ट्रैक्टर पर सवार हो गई। प्रत्याशी पूनम पंडित ने ट्रैक्टर चलाया। बीच बारिश आने के दौरान उन्होंने छाता लगा कर जन सपर्क कर पूनम पंडित को जिताने की अपील की।

    जहांगीराबाद में एक दूसरे के सामने आया अखिलेश- जयंत व प्रियंका का काफिला

    अनूपशहर विधान सभा के जहांगीराबाद में एक चौराहे पर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का विजय रथ और प्रियंका का काफिला एक साथ पहुंच गया। दोनों का काफिला बराबर में आया तो अखिलेश, जयंत विजय रथ की छत पर पहुंच गए। प्रियंका ने भी गाड़ी के ऊपर पहुंचकर अखिलेश, जयंत की ओर मुस्कुराकर हाथ हिलाया। अखिलेश व जयंत ने प्रियंका गांधी का अभिवादन किया।