विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Assistant Teacher Exam: प्रदेश के 48 जिलों के 795 केंद्रों पर होगी परीक्षा, मेरठ में 46 सेंटरों पर 22,104 अभ्यर्थी

By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 25 Nov 2026 02:31 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा प्रदेश के 48 जिलों में आयोजित की जाएगी। मेरठ में 46 केंद्रों पर 22,104 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रदेश में 795 परीक्षा केंद्रों पर 6,97,855 अभ्यर्थी।

  2. मेरठ में 46 केंद्रों पर 22,104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission) प्रयागराज की ओर से आगामी 3 दिसंबर को आयोजित होने वाली सहायक अध्यापक (शहरी) प्राइमरी, बेसिक शिक्षा विभाग तथा सहायक अध्यापक संबंध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय) की चयन परीक्षा (विज्ञापन संख्या-05/2026) की तैयारी को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

यह परीक्षा मेरठ समेत प्रदेश के 48 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर को दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

यह परीक्षा मेरठ समेत प्रदेश के 48 जनपदों में एक साथ आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में 795 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 6,97,855 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मेरठ में परीक्षा के लिए 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इन केंद्रों पर प्रतिपाली 22,104 अभ्यर्थी शामिल होंगे। मेरठ के अलावा मंडल के गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद जिले में भी यह परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- कहीं आपकी डिग्री कागज का टुकड़ा न रह जाए! एडमिशन से पहले जरूर चेक करें UGC के बताए ये 4 बिंदु

प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर समेत अन्य जिलों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जल्द ही परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सेना के 'ऑपरेशन दृष्टि' अभियान में 1.70 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग और 3900 की सर्जरी, मेरठ में 60 को मिली 'रोशनी'

यह भी पढ़ें- CCSU के स्टार्टअप 'महाकुंभ' में युवाओं के आइडिया को मिलेगी नई पहचान, पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद में हिस्सा लेंगे 11 विश्वविद्यालय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।