मुफ्त LPG सिलिंडर का दीपावली गिफ्ट: मेरठ में उज्जवला लाभार्थियों को सिलिंडर के साथ-साथ बांटे गए सब्सिडी के चेक
Ujjwala Yojana: दीपावली के अवसर पर मेरठ में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलिंडर और सब्सिडी का ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
विकास भवन सभागार में 250 लाभार्थियों ने देखा सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण।
योजना महिलाओं को धुएं से मुक्ति और स्वास्थ्य सुधार में सहायक।
जागरण संवाददाता, मेरठ। दीपावली पर गरीब परिवारों को प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निश्शुल्क गैस सिलिंडर और सब्सिडी का राशि का चेक प्रदान किया। विकास भवन सभागार में 250 लाभार्थियों ने लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। वहीं इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने 20 लाभार्थियों को गैस सिलिंडर और 639.50 रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपा।
विकास भवन सभागार में राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने उज्जवला लाभार्थियों को संबोधित करते हुए योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराकर उनके घरेलू खर्च को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह योजना महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के साथ उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार भी कर रही है।महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने इसे महिलाओं को राहत और सम्मान देने वाला सार्थक कदम बताया।
डीएम डा. वीके सिंह ने इस दौरान बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पात्र लाभार्थियों को दो निश्शुल्क एलपीजी सिलिंडर रिफिल दिए जाएंगे।इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के एलपीजी जिला समन्वयक शशांक द्विवेदी ने कहा कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर समुचित समन्वय किया गया है।
यह भी पढ़ें- रसगुल्ला सिर्फ 2 दिन, ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयां 7 से 30 दिन... मिठाई खरीदने से पहले देखें एक्सपायरी डेट
वृंदावन एन्क्लेव के दीपावली मिलन समारोह में लिया मनोरंजक खेलों का आनंद
मेरठ : शताब्दी नगर स्थित वृंदावन एन्क्लेव में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट, मनोरंजक खेलों, उपहारों और स्वादिष्ट व्यंजनों के बीच कालोनी के बच्चों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने आनंद उठाया।
यह भी पढ़ें- मेरठ में दीपावली पर सिर्फ 18 जगहों पर लगेंगे पटाखा बाजार, पूरी लिस्ट..., केवल ग्रीन पटाखे चलाने की है SC की अनुमति
सोसाइटी के अध्यक्ष निपुण जैन ने बताया कि समारोह में तंबोला, लकी बम्पर ड्रा, टेबल गेम्स, सरप्राइज गेम्स एवं आकर्षक उपहारों ने सभी का खूब मनोरंजन किया। महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सचिव राजेश माहेश्वरी,पवन गुप्ता, अमित गुप्ता, अनीता जैन, नेहा, उदित का सहयोग रहा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।