मेरठ में दीपावली पर सिर्फ 18 जगहों पर लगेंगे पटाखा बाजार, पूरी लिस्ट..., केवल ग्रीन पटाखे चलाने की है SC की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दिल्ली-एनसीआर में दीपावली पर केवल 7 और 8 नवंबर को रात 8 से 10 बजे तक ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो
HighLights
मेरठ में नहीं है कोई ग्रीन पटाखा निर्माता, तमिलनाडु के शिवकाशी से आएंगे पटाखे।
शासन के दिशा निर्देश के बाद प्रशासन देगा पटाखा बिक्री की अनुमति।
जागरण संवाददाता, मेरठ। दीपावली पर दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में केवल ग्रीन पटाखे ही चलाने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने दी है। वह भी केवल 7 और 8 नवंबर को रात में 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे के लिए। ग्रीन पटाखों की बिक्री भी प्रशासन की ओर से आबादी के बाहर चिह्नित खुले स्थानों पर अनुमति लेने के बाद ही की जा सकेगी।
मंगलवार को शहर और देहात से बड़ी संख्या में व्यापारी पटाखा बिक्री की अनुमति लेने के लिए कलक्ट्रेट पहुंच गए। शासन ने अभी तक इस वर्ष के लिए दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं। लिहाजा इन सभी को खाली हाथ ही वापस होना पड़ा।
डीएम का कहना है कि पूर्व वर्ष की भांति इस बार भी मेरठ शहर में दो तथा अन्य 16 कस्बों समेत कुल 18 चिह्नित स्थानों पर ही पटाखा बिक्री की अनुमति दी जाएगी।
अनुमति लेने कलक्ट्रेट पहुंचे मवाना के व्यापारी प्रांशु, सरधना के राकेश कुमार तथा मेरठ शहर के सुरेश कुमार और आदित्य ने बताया कि मेरठ जनपद में कोई पटाखा निर्माता नहीं है। अधिकांश पटाखे शिवकाशी (तमिलनाडु) में बनते हैं।
थोक विक्रेता वहीं से पटाखे लाते हैं। थोक विक्रेताओं से छोटे व्यापारी पटाखे खरीदकर बिक्री करते हैं। पिछले साल मेरठ शहर में तीन थोक व्यापारियों को पटाखा खरीद और बिक्री की अनुमति दी गई थी।
जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया कि पारंपरिक पटाखों की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई, ग्रीन पटाखे भी केवल अनुमति प्राप्त व्यापारियों द्वारा ही बिक्री किए जाने के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी, स्थानीय थाना पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 80 लाख के भैंसे से हर महीने 1 लाख की कमाई, 15.80 क्विंटल के 'अर्जुन राणा' को देखने मेरठ में उमड़े लोग
टीमें सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध बिक्री को रोकेंगी। निर्धारित समय के दौरान ही पटाखा जलाने के आदेश का पालन कराने के लिए स्थानीय थाना पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- नमो भारत के बढ़े 20 फेरे, प्रदूषण के बीच राह होगी आसान; दीपावली पर भी यात्रियों को मिलेगी राहत
ग्रीन पटाखा बिक्री के चिह्नित स्थान
- मेरठ शहर : जिमखाना मैदान और रामलीला ग्राउंड
- देहात क्षेत्र में : कंकरखेड़ा, मवाना, सरधना, करनावल, परीक्षितगढ़, लावड, हस्तिनापुर, सिवालखास, बहसूमा, खरखौदा, दौराला, फलावदा, किठौर, शाहजहांपुर, हर्रा और खिवाई।
वर्ष 2025 में दीपावली पर शहर के प्रमुख स्थानों का ध्वनि और वायु प्रदूषण
स्थान का नाम-------एक्यूआइ-------ध्वनि प्रदूषण
- जयभीम नगर------ 450--------- 95 डेसिबल
- बेगमपुल और सदर बाजार----- 410--- 100 डेसिबल
- पल्लवपुरम-----390----------80 डेसिबल
- गंगानगर------360------ 85 डेसिबल
यह भी पढ़ें- डिजाइनर ज्वेलरी अब आपके बजट में, CСSU के स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी का कमाल हैं ये आभूषण; खरीदारी के मौके का उठाएं लाभ
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।