विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नमो भारत के बढ़े 20 फेरे, प्रदूषण के बीच राह होगी आसान; दीपावली पर भी यात्रियों को मिलेगी राहत

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 03 Nov 2026 04:36 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एनसीआरटीसी ने नमो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. सराय काले खां से मोदीपुरम तक चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें।

  2. निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन अपनाने पर जोर 

जागरण संवाददाता, मेरठ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) नमो भारत ट्रेन की 20 अतिरिक्त फेरे (ट्रिप) शुरू करने जा रहा है। उधर, दीपावली के आसपास यात्रियों की संख्या बढ़ने पर फेरे बढ़ने से राहत मिलेगी।  

बुधवार यानी चार नवंबर से शुरू होने वाली ये अतिरिक्त सेवाएं दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरे कारिडोर पर संचालित होंगी। गौरतलब है कि दिल्ली में मेट्रो के भी अतिरिक्त फेरे शुरू किए गए हैं।

एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होने के बीच एनसीआरटीसी ने यह कदम उठाया है। हाल ही में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 397 तक पहुंच गया, जबकि गाजियाबाद और मेरठ के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज की गईं।

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-टू लागू किया गया है। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण के उपायों के तहत एक नवंबर से कुछ श्रेणियों के वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने की पहल

एनसीआरटीसी के अनुसार नमो भारत की अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाने का उद्देश्य लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे सड़क पर निजी वाहनों की संख्या और उनसे होने वाले प्रदूषण को कम करने के प्रयासों को भी बढ़ावा मिल सकता है। बढ़ते प्रदूषण के बीच सुविधाजनक, भरोसेमंद और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

नमो भारत कारिडोर के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को परिवहन के विभिन्न साधनों से जुड़ने की सुविधा मिलती है। सराय काले खां, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और गाजियाबाद जैसे केंद्रों पर दिल्ली मेट्रो, भारतीय रेलवे, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल और शहर की बस सेवाओं के साथ कनेक्टिविटी उपलब्ध है।

इससे यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए परिवहन के अलग-अलग साधनों का इस्तेमाल करने में आसानी होती है। नमो भारत स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। नमो भारत कनेक्ट ऐप के माध्यम से यात्री पार्किंग की उपलब्धता की लाइव जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें टिकट बुक करने से पहले अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।