Updated: Fri, 14 Feb 2025 02:31 PM (IST)
गुरुवार रात 11 बजे एनसीआरटीसी ने मेवला फ्लाईओवर को वनवे कर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया। बैरिकेडिंग के साथ यातायात पुलिस और ट्रैफिक मार्शल तैनात रहे। ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, मेरठ। गुरुवार देर रात 11 बजे एनसीआरटीसी ने मेवला फ्लाई ओवर को वनवे कर दिया। इसके बाद यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। वनवे के लिए एनसीआरटीसी ने बैरिकेडिंग कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। इस दौरान एनसीआरटीसी के ट्रैफिक मार्शल के अलावा यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एनसीआरटीसी ने मेवला फ्लाईओवर की सड़क बनाने को 12 फरवरी से 2 मार्च तक रात दस बजे से सुबह 6 बजे तक मार्ग वनवे करने की घोषणा की थी। यातायात पुलिस से भी सहयोग मांगा गया था। 12 फरवरी को रात 12 बजे एनसीआरटीसी ने ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से आने वाले पुल के बांयी सड़क को आधा बंद किया था।
सड़र निर्माण शुरू
इस दौरान यहां पिलर के सरिए कांटे गए। गुरुवार 13 फरवरी को एनसीआरटीसी टीम रात में 11 बजे मेवला फ्लाईओवर पहुंची। टीम ने बांयी ओर का मार्ग बंद कर दिया। यहां बैरिकेडिंग कर टीम ने सड़क का निर्माण शुरू किया।
![]()
मेवला फ्लाईओवर पर होता सड़क निर्माण कार्य जागरण
देर रात तक सड़क निर्माण कार्य जारी था। इस दौरान ट्रैफिक मार्शल व यातायात पुलिस ने बांयी ओर से आने वाले वाहनों को दांयी ओर से भेजा। हालांकि इस दौरान जाम के हालात नहीं दिखाई दिए।
![]()
मेवला फ्लाईओवर पर पुर्न निर्माण के लिए सर्ड़क की होती खुदाई जागरण
नो एंट्री का समय बढ़ने से हाईवे पर लगा रहा जाम
शब-ए-बरात पर यातायात पुलिस ने नो एंट्री का समय रात 10 बजे से बढ़ाकर रात दो बजे कर दिया था। इ ससे भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। वह हाईवे पर रोक दिए गए। इससे हाईवे पर ट्रकों की लंबी लाइनें लग गयी।
![]()
इससे आवागमन प्रभावित हो गया। जाम के हालात बन गए। दिल्ली-दून, गढ़ रोड, हापुड़ रोड व रूड़की रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही। छोटे वाहन भी इन जाम मे फंस गए। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।