Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election 2022: स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, सपा सरकार में बहन बेटियां, जवान और किसान सब थे असुरक्षित

    By Taruna TayalEdited By:
    Updated: Thu, 27 Jan 2022 09:21 PM (IST)

    UP Assembly Election 2022 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने मेरठ में किया जनसंपर्क। गठबंधन को बताया अपराधियों का झुंड। कहा कि योगी राज में अपराधी बेल पर हैं या जेल में। भाजपा सरकार के प्रति जनता में अपार उत्साह है। पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीत रही है।

    Hero Image
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने मेरठ में किया जनसंपर्क।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को मेरठ की चार विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार किया। किठौर और कैंट विधानसभा प्रत्यशियों के साथ घर-घर जनसंपर्क किया। मेरठ शहर उम्मीदवार के लिए भी वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दोपहर में अपने अनुसूचित मोर्चे के कार्यकर्ता के घर पर भोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा का असली चरित्र सामने आ गया है। सपा-रालोद गठबंधन ने ऐसे अपराधियों को टिकट दिया, जिन पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। कहा कि योगी राज में अपराधी बेल पर हैं या जेल में। भाजपा सरकार के प्रति जनता में अपार उत्साह है। पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीत रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम यूपी में पहले चरण में चुनाव को देखते हुए भाजपा के दिग्गज प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मेरठ के किठौर विस क्षेत्र के बीएसटी फार्म हाउस खरखौदा में कार्यक्रम कर मतदाताओं से संवाद किया। कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में बहन बेटियां, जवान और किसान सब असुरक्षित थे। पश्चिम यूपी अपराध का गढ़ बन गया था। सीएम योगी ने अपराध खत्म किया और प्रदेश को विकास के नए रास्ते पर खड़ा कर दिया। बूथ अध्यक्ष संजय प्रजापति के साथ घर-घर जाकर संपर्क किया। कार्यकताओं ने योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। राजू जाटव के घर भोजन किया। यहां से निकलकर कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल के निवास पहुंचे और चुनाव संचालन समिति के साथ मंथन किया। बसपा के नेता रहे सुनील बाधवा व अन्य बसपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद फिर प्रचार में कूदे और सुभाष नगर में घर-घर जनसंपर्क किया। गोपाल अग्रवाल से मिलने उनके निवास छीपी टैंक गए। शंकर आश्रम में क्षेत्र प्रचारक से मिले। शाम को राधा गोविंद मंडप में शहर विधानसभा सीट के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

    मेरठ शहर से भाजपा प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा के लिए भी प्रचार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए निकलें। ज्यादा मतदान स्वस्थ्य लोकतंत्र का प्रतीक है। बाद में स्वतंत्रदेव ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए मवाना रोड स्थित डिफेंस कालोनी में शिक्षाविद धर्मेंद्र भारद्वाज के निवास पर प्रबुद्धजन से संवाद किया और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट कर मोदी-योगी को मजबूत करने की अपील की।

    अनुसूचित बस्ती में स्वतंत्र देव का विरोध

    मुजफ्फरनगर : बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खतौली, मीरापुर और सदर विधानसभा क्षेत्र में लोगों से संवाद किया। डोर - टू-डूर जनसंपर्क किया। इस दौरान खतौली में अनुसूचित बस्ती में लोगो ने उनका विरोध किया। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि पांच साल में क्षेत्रीय विधायक ने उनकी बस्ती में कदम भी नहीं रखा है। अब पूरी भाजपा टीम रिझाने पहुंच रही है।