विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में टूटेगा मेयर का कैंप कार्यालय, 46 करोड़ की लागत से 224 दुकानों व डबल बेसमेंट पार्किंग के साथ बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 18 Nov 2026 06:17 PM (IST)

Meerut News: मेरठ के सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय को तोड़कर 46 करोड़ रुपये की लागत से एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

यह है सूरजकुंड महापौर कार्यालय की जगह पर बनने जा रहे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का प्रारंभिक डिजाइन। सौ. संस्था

यह है सूरजकुंड महापौर कार्यालय की जगह पर बनने जा रहे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का प्रारंभिक डिजाइन। सौ. संस्था

HighLights

  1. लखनऊ में उच्च अधिकारियों के सामने होगा डीपीआर का प्रजेंटेशन।

  2. महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने दिया था व्यावसायिक कांप्लेक्स बनाने का सुझाव।

जागरण संवाददाता,मेरठ। सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय को तोड़कर अब यहां पर व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इसकी कवायद तेज हो गई है। इसी महीने जलनिगम सीएंडडीएस मेरठ शाखा के अधिकारी डीपीआर का प्रजेंटेशन लखनऊ में नगर विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के सामने करेंगे। जिसके बाद डिजाइन को फाइनल कर निर्माण कार्य के लिए ठेका एजेंसी के चयन की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

महापौर कैंप कार्यालय में व्यावसायिक कांप्लेक्स बनाने का सुझाव खुद महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने दिया था। जिसके बाद नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने डीपीआर बनाने का काम जलनिगम सीएंडडीएस शाखा मेरठ को सौंपा था। अब इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। जलनिगम सीएंडडीएस ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसमें दो बेसमेंट सहित चार मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसकी प्रारंभिक डिजाइन भी तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों के STP का विकल्प ₹2000 का देसी वॉटर फिल्टर सिस्टम! इसे तैयार करने वाले UP के छात्रों को प्रिंस विलियम से मिला सम्मान

दोनों बेसमेंट में 151 वाहनों की पार्किंग होगी। जिसमें 100 कारें और 51 दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। कुल 224 दुकानें बनाई जाएंगी। ग्राउंड फ्लोर पर 49, फर्स्ट फ्लोर पर 49, दूसरे और तीसरे फ्लोर पर 63-63 दुकानें बनाई जाएंगी। इसके निर्माण पर कुल 46 करोड़ की लागत आएगी। जल निगम सीएंडडीएस मेरठ शाखा के परियोजना प्रबंधक रंजीत कुमार ने बताया कि व्यावसायिक भवन के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। अब इसके आगे की प्रक्रिया को दिसंबर तक पूरा करना है।

यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता यात्रा का स्वागत करेंगे अमित शाह और CM योगी, मेरठ में संतों और हजाराें लोगों की उपस्थिति में सभा की तैयारी

यह भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में आएंगे 120 सवाल, गलत उत्तर देने पर कटेगा एक अंक, मेरठ में 17 केंद्रों पर 28,335 अभ्यर्थी 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।