असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में आएंगे 120 सवाल, गलत उत्तर देने पर कटेगा एक अंक, मेरठ में 17 केंद्रों पर 28,335 अभ्यर्थी
Assistant Professor Recruitment: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 19-20 नवंबर को होने वाली सहायक आचार्य परीक्षा में निगेटिव ...और पढ़ें

मेरठ में 19 और 20 नवंबर को होगी परीक्षा, 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
HighLights
गलत उत्तर देने पर एक अंक की कटौती होगी।
मेरठ में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य।
जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से 19 और 20 नवंबर को होने जा रही सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) की लिखित परीक्षा में सम्मिलित हो रहे अभ्यर्थियों को गंभीरता से सवालों का जवाब देना होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा।
जिले में परीक्षा के लिए कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर दोनों दिन दोनों पालियों में कुल 28,335 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से लेकर 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4:30 बजे तक होगी।
परीक्षा में कुल 120 सवाल आएंगे।
इनमें कुल 30 सवाल सामान्य अध्ययन और 90 सवाल संबंधित विषय के होंगे। प्रत्येक सवाल के लिए तीन अंक निर्धारित किए गए हैं। गलत उत्तर देने अथवा एक से अधिक उत्तर देने पर एक अंक काटा जाएगा। उधर, गुरुवार व शुक्रवार को होने वाली परीक्षा को लेकर बुधवार को सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया।
यह लेकर आएंगे अभ्यर्थी
पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बेगमपुल रोड के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा के दिन आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो युक्त आईडी प्रूफ व आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लेकर आएंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी को समय से परीक्षा केंद्र पर आना होगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे। विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
मेरठ के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज खूनीपुल बेगमपुल रोड
- शहीद मंगल पांडेय गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कालेज, सेक्टर-2 माधवपुरम
- रघुनाथ गर्ल्स इंटर कालेज छीपी टैंक
- एनएएस इंटर कालेज ईस्टर्न कचहरी रोड
- सेंट थामस गर्ल्स इंटर कालेज मिशन कंपाउंड, बेगमब्रिज रोड
- हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कालेज सिविल लाइंस, पीडब्ल्यूडी आफिस के सामने
- खालसा कन्या इंटर कालेज थापरनगर गुरुद्वारा रोड
- सेंट जोसेफ इंटर कालेज चर्च स्ट्रीट कैंट
- फैज-ए-आम इंटर कालेज केसर गंज दिल्ली रोड
- एसएसडी. ब्वायज इंटर कालेज लालकुर्ती जीरो माइल स्टोन
- सरदार पटेल म्युनिसिपल इंटर कालेज, शारदा रोड दिल्ली गेट ब्रह्मपुरी
- इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कालेज पुरानी तहसील कोतवाली के पास
- राम सहाय इंटर कालेज गढ़ रोड सोहराब बस स्टैंड के पास
- त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका इंटर कलेज, शारदा रोड ब्रह्मपुरी
- सनातन धर्म इंटर कालेज छोटा बाजार सुभाषपुरी कंकरखेड़ा
- किसान इंटर कालेज, गुरुनानक बाजार कंकरखेड़ा
- नव भारत विद्यापीठ इंटर कालेज दिल्ली रोड थाना परतापुर के पास
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।