सामाजिक समरसता यात्रा का स्वागत करेंगे अमित शाह और CM योगी, मेरठ में संतों और हजाराें लोगों की उपस्थिति में सभा की तैयारी
संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर निकाली जा रही सामाजिक समरसता यात्रा 26 नवंबर को मेरठ पहुंचेगी, जिसका स्वागत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

HighLights
स्वागत के दौरान होगी विशाल सभा होगी, जिसमें संत होंगे मंचासीन।
मेरठ, अमरोहा, हापुड़ व बागपत से 30 हजार से अधिक लोगों के एकत्र होने की तैयारी।
जागरण संवाददाता, मेरठ। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही सामाजिक समरसता यात्रा 26 नवंबर को जालंधर से चलकर मेरठ पहुंचेगी। इस यात्रा का स्वागत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मेरठ, अमरोहा, हापुड़ व बागपत से 30 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति में सभा होगी, जिसमें विभिन्न पंथ व संप्रदाय के साधु-संत मंच पर उपस्थित रहेंगे।
शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने सभा होगी। केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री सीधे सभा स्थल पहुंचेंगे जहां यात्रा का स्वागत करेंगे। उससे पहले यह यात्रा बागपत होते हुए मेरठ पहुंचेगी। मेरठ जिले की सीमा में भाजपा की जिला इकाई की ओर से स्वागत किया जाएगा। उसके बाद सभा के आयोजन की जिम्मेदारी महानगर इकाई को संभालनी होगी।
26 नवंबर को यात्रा में शामिल संत, सामाजिक लोग व कार्यकर्ता रात्रि विश्राम करेंगे, उसे बाद 27 नवंबर को दोपहर तक यात्रा हापुड़ के लिए रवाना हो जाएगी। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में वाराणसी में यात्रा का समापन होगा। यात्रा की स्वागत तैयारी को लेकर बुधवार को महापौर कैंप कार्यालय में बैठक की गई। इसमें यात्रा के स्वागत, जनसहभागिता, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यात्रा व सभा के संयोजक विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज को बनाया गया।
क्षेत्रीय महामंत्री एवं मेरठ महानगर प्रभारी अशोक मोगा, सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, महानगर के अभियान संयोजक डा. अजय दीवान उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- सेहत और मुनाफे का डबल डोज: थाली में शामिल करें बिना छिलके वाला जौ, किसानों के लिए कमाई का नया विकल्प