Shamli News : नहर पटरी पर दोस्त से मिलने गई थी पत्नी, देखते ही पति हुआ आग बबूला, पेड़ से बांधकर डंडे से पीटा
शामली में पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि महिला के मित्र ने उसे मिलने के लिए पूर्वी यमुना नहर पटरी पर बुलाया था। आरोपित व्यक्ति ने पत्नी को उक्त युवक के साथ पूर्वी यमुना नहर के पास पकड़ लिया। आरोपित पति ने दोनों को अपने चाचा के साथ मिलकर पेड़ से बांध दिया।

जागरण संवाददाता, शामली : क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी को बुधवार दोपहर बाद पूर्वी यमुना नहर पटरी पर एक युवक के साथ देख लिया। उसने चाचा के साथ मिलकर दोनों को पेड़ से बांधकर पिटाई की। शोर होने पर आरोपित चाचा-भतीजे फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
यह है मामला
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी झिंझाना थाना क्षेत्र निवासी सुमित के साथ हुई थी। करीब तीन महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है, जिसके चलते पत्नी मायके में रह रही थी। बुधवार देर शाम महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका एक मित्र है, जो झिंझाना थाना क्षेत्र का ही निवासी है।
बुधवार दोपहर बाद मित्र ने उसे मिलने के लिए पूर्वी यमुना नहर पटरी पर बुलाया था। वह अपने मित्र से मिलने गई थी। दोनों साथ में बैठे थे। इस दौरान उसका पति सुमित और उसका चाचा देवेंद्र मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और पिटाई की।
इसके बाद उनको आम के पेड़ पर बांध दिया और डंडे से पिटाई की। शोर सुनकर चाचा-भतीजे चले गए। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।