मेरठ: 'तुम्हारे सबके दिमाग खराब हो गए हैं...' EO का ऑडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत में तालाबंदी की चेतावनी
Meerut News: शाहजहांपुर नगर पंचायत के ईओ पर सफाई नायक और नगरवासियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का ...और पढ़ें

अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार और नगर पंचायत शाहजहांपुर का मुख्य द्वार। सौ. सोशल मीडिया
HighLights
मेरठ की नगर पंचायत शाहजहांपुर के अधिशासी अधिकारी पर आरोप।
बोले ईओ- ऑडियो में इस्तेमाल शब्द नगर के लोगों के लिए नहीं थे।
संवाद सूत्र, किठौर (मेरठ)। नगर पंचायत शाहजहांपुर के अधिशासी अधिकारी (EO) सचिन पंवार की कथित अभद्र भाषा को लेकर विवाद गहरा गया है। सफाई नायक फहीम अहमद के साथ बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर में नाराजगी बढ़ गई है। ऑडियो में कर्मचारियों को फटकार लगाने के साथ ही नगर के लोगों के लिए भी कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्द कहने का आरोप है।
जिसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज तक हो गई। वहीं शाहजहांपुर विकास मंच ने इसे काला दिवस बताते हुए ईओ के निलंबन के साथ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी ना होने पर कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन तक की चेतावनी दी है। \हालांकि 'जागरण' इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल ऑडियो सोमवार का बताया जा रहा है। जिसमे ईओ शाहजहांपुर सचिन पंवार व सफाई नायक फहीम अहमद से बातचीत कर रहे है। एक गाड़ी में लगे जीपीएस और उसके संचालन के संबंध में जानकारी मांगते सुनाई दे रहे हैं। इस पर सफाई नायक गाड़ी की बैटरी डाउन होने और उसके नहीं चलने की बात बताते हैं।
इसी बात पर ईओ नाराज हो जाते हैं। बातचीत के दौरान वह कर्मचारियों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'तुम्हारे सबके दिमाग खराब हो गए हैं' और 'नगर पंचायत चल रही है या खाला का घर'। इसके अलावा कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी देने की बात भी ऑडियो में सुनाई दे रही है।
ऑडियो में ईओ पर नगर के लोगों के लिए कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल का भी आरोप है। इसके पश्चात दोनों के बीच गहमागहमी और गालीगलौच तक हो गई। इसी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
यह भी पढ़ें- CCSU के गर्ल्स हाॅस्टल के पास कर्मचारियों की 'शराब पार्टी' का VIDEO वायरल, कैंपस में लगे हैं ‘No Smoking’ के बोर्ड
ईओ बोले, कर्मचारियों की कार्यशैली से थे नाराज
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार का कहना है कि ऑडियो में इस्तेमाल किए गए शब्द शाहजहांपुर के लोगों के लिए नहीं थे। सफाई नायक सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे, जिस कारण उन्हें गुस्सा आ गया और बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।
यह भी पढ़ें- जिला बदर 'बिच्छू' तमंचे के साथ गिरफ्तार, बदमाश के मेरठ जिले की सीमा में मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई
निलंबन नहीं तो नगर पंचायत में होगी तालाबंदी
शाहजहांपुर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. यूसुफ खान ने ऑडियो प्रसारित कर इसे नगर के सम्मान से जुड़ा मामला बताया है। उन्होंने इस दिन को काला दिवस बताते हुए ईओ के निलंबन और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।