मेरठ: नमकीन कारखाने में आग लगने से मची अफरातफरी, तीन मंजिला मकान से बाहर भागे लोग
Meerut News: मेरठ के शिवशक्ति नगर में एक नमकीन कारखाने में आग लग गई, जिससे तीन मंजिला मकान धुएं से भर गया।

शिवशक्ति नगर में नमकीन बनाने के कारखाने में आग लगने के बाद बाहर निकलता धुंआ।
HighLights
शिवशक्ति नगर में नमकीन कारखाने में लगी अचानक आग।
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, हजारों का नुकसान।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शिवशक्ति नगर में सोमवार दोपहर नमकीन बनाने के कारखाने में अचानक आग लग गई। आग से तीन मंजिला मकान में धुआं भर गया। मकान में रह रहा परिवार और कारखाने में काम कर रहे कारीगर बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को खबर दी। आग से हजारों रुपये का नुकसान बताया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ।
सनी जैन के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनका परिवार रहता है, जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर नमकीन बनाने का कारखाना है। आग लगने के समय वहां कारीगर काम कर रहे थे। धुआं फैलने पर परिवार और कारीगर बाहर निकल आए।
दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन संकरी गली के कारण बड़ी गाड़ी मकान तक नहीं जा सकी। इसके बाद छोटी तीन गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कारखाना मालिक ने हजारों रुपये के नुकसान की जानकारी दी है।
नाले में गिरा छह साल का बच्चा
मेरठ: पूर्वा अहमद नगर में शनिवार को छह साल का बच्चा खेलते समय नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां कुछ लोग मौजूद थे। नाले में कूड़ा भरा होने के कारण बच्चा पानी में जाने से बच गया। एक युवक ने तत्काल नाले में उतरकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूर्वा अहमदनगर निवासी छह साल का तालिब आबादी क्षेत्र से गुजर रहे खुले नाले के पास खेल रहा था।
इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। युवक शोएब ने नाले में उतरकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पार्षद नाजमा के पति शाहिद पहलवान अपने क्षेत्र में इसी घटना से इन्कार किया है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह से घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने जानकारी से इन्कार किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।