Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल-अखिलेश की औरंगजेब से तुलना, संगीत सोम का विवादित बयान; यूपी में फिर गरमाई सियासत

    भाजपा नेता और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें औरंगजेब की श्रेणी में रखा। लावड़ में होली मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने लाखों हिंदुओं की हत्या कराई काशी-मथुरा के मंदिर गिराए और अब उसकी सभी निशानियां मिटानी चाहिए। समारोह में भीड़ बढ़ने से दिल्ली-दून हाईवे पर जाम लग गया।

    By pradeep diwedi Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 19 Mar 2025 05:54 PM (IST)
    Hero Image
    भाजपा नेता व सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम - फाइल फोटो।

    संवाद सूत्र, लावड़ (मेरठ)। भाजपा नेता व सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने औरंगजेब के क्रूर और हिंदू विरोधी इतिहास की याद दिलाते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा कि अगर औरंगजेब देशद्रोही था तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी देशद्राेही की श्रेणी में आते हैं। वह दिल्ली-दून हाईवे पर दशरथपुर गांव स्थित मंगलम फार्म हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    औरंगजेब ने गिरवाए काशी और मथुरा के मंदिर : संगीत सोम

    उन्होंने कहा कि औरंगजेब लाखों हिंदुओं को कटवाने और महिलाओं के साथ दुष्कर्म करवाने वाला था। काशी और मथुरा के मंदिर भी इसी ने गिरवाए हैं। औरंगजेब कैसे महान हो सकता है, कांग्रेस ने इसके नाम पर सड़कें बनवाईं।

    उन्होंने कहा कि बाबर की निशानी मिटी और अयोध्या का विवादित ढांचा ध्वस्त होकर मंदिर बना। अब औरंगजेब की भी सभी निशानी मिटनी चाहिए। एलान किया कि औरंगजेब को काशी से खत्म करके भगवान शंकर का मंदिर बनाएंगे और मथुरा से खत्म करके कृष्ण का मंदिर बनाएंगे। इस पर पूर्व विधायक ने उपस्थित लोगों से वचन लिया।

    हाईवे की दोनों लेन पर लगा रहा जाम

    होली मिलन समारोह कार्यक्रम में बढ़ती भीड़ और वाहनों की संख्या के चलते दिल्ली-दून हाइवे की दिल्ली से देहरादून जाने वाली और देहरादून से दिल्ली आने वाली लेन काफी देर तक जाम रही। वाहनों को आगे निकालने में कहासुनी भी हुई।

    'औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाओ और 21 लाख पाओ'

    वहीं दूसरी ओर, वृंदावन में मुगल बादशाह औरंगजेब पर पूरे देश में सियासत गर्म है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब का मकबरा मौजूद है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान के बाद और मामला तूल पकड़ रहा है।

    सीएम ने कहा था कि सभी का मानना ​​है कि छत्रपति संभाजीनगर में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब का मकबरा हटा दिया जाना चाहिए। मगर यह काम कानून के दायरे में किया जाना चाहिए, क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार ने इस स्थल को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में दे दिया था।

    औरंगजेब की कब्र। फाइल

    इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने वाले व्यक्ति को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की है। वीडियो में दिनेश फलाहारी ने कहा है कि मुगल शासक औरंगजेब ने हिंदुओं के बड़े मंदिरों को तोड़ा, बहन-बेटियों पर अत्याचार किए।

    मराठाओं पर अत्याचार किए। ऐसे अत्याचारी मुगल शासक की कब्र का हिंदुस्तान में कोई काम नहीं। जो भी हिंदू उस मुगल शासक औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाएगा, उसे श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास 21 लाख रुपये इनाम देगी।

    ये भी पढ़ें - 

    'औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाओ और 21 लाख पाओ', श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी का ऐलान