Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाथरूम ही नहीं मसाज पार्लर के किचन में भी हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ी 9 लड़कियां

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 03:03 PM (IST)

    Sex Racket मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रोड स्थित द सीजर फैमिली यूनिसेक्स सैलून मसाज पार्लर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर 9 महिलाओं और 7 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। लड़कियों को प्रतिमाह 8 से 10 हजार रुपये में रखा गया था और उनसे प्रति ग्राहक 1 से 2 हजार रुपये वसूल किए जाते थे।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रोड स्थित द सीजर फैमिली यूनिसेक्स सैलून मसाज पार्लर में जिस्मफरोशी के लिए लड़कियों को प्रतिमाह आठ से दस हजार रुपये पर हायर किया जाता था। उसके बाद प्रत्येक ग्राहक से एक से दो हजार की रकम वसूली जाती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ लड़कियों ने बयान दिए कि मसाज पार्लर के लिए बुलाकर गलत काम कराया जाता था। नहीं करने पर उनकी वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी जाती थी। पुलिस ने आठ लड़कियों को मुकदमे में गवाह बनाकर उनके स्वजन के सुपुर्द कर दिया। सहसंचालिक समेत आठ आरोपितों को जेल भेज दिया। संचालिका अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है।

    नौ महिलाओं व सात पुरुषों को पुलिस ने पकड़ा

    मेडिकल थाना क्षेत्र में स्थित द सीजर फैमिली यूनिसेक्स सैलून मसाज पार्लर में रविवार रात सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस व एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ( एएचटीयू) ने छापा मारकर नौ महिलाओं व सात पुरुषों को पकड़ा था। पार्लर की सीसीटीवी फुटेज के साथ ही डीवीआर भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

    पार्लर से सहसंचालिका आहाना खान निवासी भाटवाड़ा सरधना समेत नौ लड़कियों को पकड़ा। उनके अलावा खालिद निवासी कांशीराम कालोनी लोहियानगर, सुरेन्द्र व सौरभ निवासी रोहटा रोड टीपीनगर, समीर निवासी बह्मपुरी, हयात व शादाब निवासी अजराडा मुंडाली व उबैज निवासी फलावदा को भी गिरफ्तार किया।

    आठ आरोपितों को भेजा गया जेल

    सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि सहसंचालिका आहाना खान समेत आठ आरोपितों को पुलिस ने देहव्यापार 3,4,5 और 7 अधिनियम में जेल भेज दिया। आठ लड़कियों को उनके स्वजन को बुलाकर सिपुर्द किया गया। लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें आठ से दस हजार प्रतिमाह मसाज पार्लर में नौकरी दी गई थी। ब्लैकमेल कर गंदा धंधा कराते थे। पुलिस ने उक्त सभी लड़कियों को मुकदमे में गवाह बना दिया है।

    छह माह से चल रही थी जिस्मफरोशी, आयशा खान है संचालिका

    द सीजर फैमिली यूनिसेक्स सैलून में धीरे-धीरे मसाज पार्लर खोल दिया गया। उसके बाद यहां पर छह माह से जिस्मफरोशी हो रही थी। इसकी संचालिका आयशा खान है। आयशा खान ही लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर मसाज पार्लर में लाती थी। उसके बाद जिस्मफरोशी में लगा दिया जाता था। वेतन के अलावा भी उन्हें अन्य रकम दी जाती थी। आयशा की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। आयशा एल ब्लाक शास्त्रीनगर स्थित घर पर नहीं मिली।

    सीओ कैंट को स्थानांतरण की गई विवेचना

    एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि एएचटीयू में मुकदमा दर्ज करने के बाद सीओ कैंट प्रकाश चंद्र अग्रवाल को विवेचना स्थानांतरण की गई है। मौके से मिला सभी सामान भी सील कर दिया है। अन्य सैलूनों की गोपनीय तरीके से जांच के बाद छापा मारने के निर्देश दिए गए हैं।

    बाथरूम और किचन में आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक युवतियां

    पुलिस ने बताया कि छापामारी के दौरान युवक और युवतियां बाथरूम और किचन में आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। साथ ही भारी मात्रा में अलग-अलग कंपनी के कंडोम मिले थे। उसके अलावा भी आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। उनके मोबाइल में ग्राहकों की वाट्सएप चैट और अश्लील फोटो भी बरामद हुए।

    इसे भी पढ़ें: सीसामऊ सीट पर सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर, क्या इस बार अखिलेश का किला भेद पाएंगे सीएम योगी?