Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pitru Paksha 2025: कंपनियों ने घटाए कई इलेक्ट्रानिक वस्तुओं के दाम, पितृपक्ष में खरीदारी को लेकर यह बोले विधानाचार्य

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 05:50 PM (IST)

    Pitru Paksha 2025 पितृ पक्ष के दौरान कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कीमतों में कटौती कर रही हैं और आकर्षक आफर पेश कर रही हैं। इलेक्ट्रानिक्स बाजार में कई वस्तुओं पर दाम घटाए गए हैं। दीपावली की स्कीमें भी लागू हो चुकी हैं। आचार्य पंकज झा के अनुसार पूर्वजों का ध्यान करते हुए आवश्यकतानुसार नई वस्तुएं लेना शुभकारी है।

    Hero Image
    कंपनियों ने घटाए कई इलेक्ट्रानिक वस्तुओं के दाम, पितृपक्ष में खरीदारी को लेकर यह बोले विधानाचार्य

    जागरण संवाददाता, मेरठ। पितृपक्ष में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का उपक्रम चल रहा है। तर्पण और पिंडदान कर लोग दिवंगतों की आत्मिक शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। इस पक्ष में पुरानी मान्यताओं और रूढ़ियों को दरकिनार करने की भी पहल हो रही है। यह मान्यता आम है कि पितृपक्ष में नया सामान नहीं खरीदना चाहिए, लेकिन विधानाचार्यों का मानना है कि इसके पीछे कोई शास्त्रीय आधार नहीं है। ऐसे मौकों को देखते हुए कंपनियां भी अपनी व्यापारिक गतिविधियों में बदलाव ला रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलेक्ट्रानिक बाजार में कई आकर्षक आफर शुरू

    इलेक्ट्रानिक बाजार में कई आकर्षक आफर शुरू हो गए हैं। मेरठ इलेक्ट्रानिक्स व्यापार संघ के महामंत्री अतुल बंसल कहते हैं कि जीएसटी दरें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी। इसे लेकर ग्राहकों में कुछ असमंजस है लेकिन वास्तव में कंपनियों ने कई आइटम पर दाम घटा दिए हैं। अभी लोगों के पास मनपसंद माडल चुनने का विकल्प है। इनकी उपलब्धता भी तुरंत होगी। इंस्टालेशन का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

    सभी वस्तुओं पर जीएसटी नहीं घटी लेकिन छूट शुरू

    भसीन ब्रदर्स के करन भसीन बताते हैं जीएसटी की दरें केवल एसी, बड़े साइज के एलईडी और डिशवाशर पर ही कम हुई हैं। शेष आइटम-जैसे फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर जूसर और छोटे होम एप्लांयस की दरें यथावत हैं। बताया कि दीपावली पर आने वाली स्कीम लागू हो चुकी हैं। फ्रंट लोड वाशिंग मशीन और फ्रिज पर डिस्काउंट शुरू हो गया है, जो 10 से 15 प्रतिशत है। हर खरीद पर उपहार दिया जा रहा है। इनमें प्रेस, हैंड ब्लेंडर जैसे आइटम हैं, जिनकी कीमत 500 से 2500 रुपये है। सभी नामी ब्रांडों ने उत्पादों पर छूट लांच कर दी है।

    बेगमपुल स्थित ब्रिटिश एस कंपनी के प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां सभी एलईडी पर 10 प्रतिशत रेट घटा दिए गए हैं। वाशिंग मशीन और फ्रिज पर भी दाम कम हुए हैं। एल ब्लाक चुंगी शास्त्रीनगर स्थित शर्मा एंटरप्राइजेज के प्रशांत शर्मा ने बताया कि जीएसटी में कमी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। एक नामी कंपनी ने सेमी आटोमेटिक वाशिंग मशीन पर 500 से 700, आटोमैटिक पर एक हजार, छोटी एलईडी पर एक हजार और बड़े साइज की एलईडी पर दो हजार रुपये तक कम किए

    पूर्वजों का ध्यान करते हुए आवश्यकतानुसार नई वस्तुएं लेना शुभकारी: आचार्य पंकज झा

    बिल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य पंकज झा पितृपक्ष में नया सामान नहीं खरीदने की धारणा शास्त्रोक्त नहीं है। पूर्वजों का ध्यान करते हुए आवश्यकतानुसार नई वस्तुएं लेना शुभकारी होता है, क्योंकि पूर्वज अपने वंशजों की तरक्की और उन्हें सुखी देखकर प्रसन्न होते हैं।