Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PET Exam 2025 : 'देखनी' किस भारतीय राज्य का पारंपरिक नृत्य है ? PET परीक्षा में पूछे गए ऐसे कई रोचक सवाल

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 03:13 PM (IST)

    PET Exam 2025 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा आज से मेरठ के 66 केंद्रों पर शुरू हो गई है। इसमें 95 हजार से अधिक अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। पहली पाली में परीक्षा देकर निकले कई अभ्यर्थियों में पेपर को आसान बताया। कई ने कहा कि उनके घर से परीक्षा केंद्र की दूरी बहुत थी। इससे पहुंचने में परेशानी हुई।

    Hero Image
    PET परीक्षा में पूछे गए कई रोचक सवाल

    जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश सर्विस सेलेक्शन कमीशन की ओर से आयोजित दो दिनी पीईटी यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शनिवार को पीलीभीत और प्रयाजराज तक के अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षार्थियों ने पेपर को सामान्य स्तर का ही बताया और सिलेबस के अनुरूप प्रश्न पूछे गए। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान में ताजा घटनाक्रमों से जुड़े प्रश्नों को शामिल किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं पेपर में पूछे गए कुछ सवाल

    'देखनी' किस भारतीय राज्य का पारंपरिक नृत्य है

    एशियाई खेल कितने वर्षों बाद आयोजित होते हैं

    भारत का संविधान 1928 में पहली बार किसने तैयार किया था

    भारत के विभाजन को ब्रिटिश सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने की घोषणा किसने की थी

    चंद्रयान-3 किस वर्ष प्रक्षेपित किया गया था

    शिकागो में धर्म संसद किस वर्ष आयोजित किया गया था

    भगवान बुद्ध ने किस उम्र में अंतिम मुक्ति प्राप्त की

    अनुशीलन समिति का मुख्यालय कहां है

    नई दिल्ली में आयोजित इंडिया ओपन बैडमिंटन 2025 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता था

    लंदन में ईस्ट इंडियन एसोसिएशन की स्थापना किसने की थी

    एसिड को किस पदार्थ से बने बर्तनों में संग्रहीत किया जाता है

    बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसायटी की स्थापना कब हुई थी

    फ्यूचर मिनरल फोरम 2025 कहां आयोजित किया गया था

    हड़प्पा सभ्यता किस युद्ध से संबंधित है

    लीबिया की राजधानी क्या है

    हवा में कौन सी अम्लीय गैस वर्षा के पानी में घुलकर कार्बनिक एसिड बनाती है

    जैविक विविधता (संशोधन) अधिनियम 2023 कब लागू हुआ आदि प्रश्न पूछे गए।

    ऐसे शुरू हुआ देखनी नृत्य

    जानकारों के अनुसार देखनी नृत्य का इतिहास गोवा से जुड़ा है और यह गोवा के सबसे पुराने नृत्य रूपों में से एक है। माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति पुर्तगाली शासन के दौरान ईसाई धर्म अपनाने वाले समुदाय के लोगों से हुई है और यह देवदासी प्रथा से भी जुड़ा हो सकता है। इस नृत्य का अर्थ 'मोहक सुंदरता' होता है और यह भारतीय व पश्चिमी संगीत के मिश्रण के साथ पारंपरिक गोवा संगीत वाद्ययंत्रों का उपयोग करता है।

    पेपर आसान, दूरी ने छकाया

    पीईटी अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर में पूछे गए प्रश्न तो आसान रहे लेकिन परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी। सम्भल से आए राकेश राणा ने कहा परीक्षा केंद्र बहुत दूर बनाए गए हैं। केंद्र बनाने का कोई क्राइटेरिया तय नहीं है। लंबी यात्रा से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और शामिल होने में दिक्कत हुई।एक दिन पहले निकलना और ठहरने की व्यवस्था करने से लेकर परीक्षा देने तक परेशानी बनी रहती है। सम्भल के ही गोविंद श्रीवास्तव ने कहा परीक्षा में ट्रांसपेरेंसी रखने के लिए परीक्षा केंद्र चार सौ से पांच सौ किमी दूर बनाने की जरूरत नहीं है।

    comedy show banner
    comedy show banner