UPSSSC Exam: राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात क्या है? यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पूछे सवाल
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा मेरठ के 40 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात इसरो पीलीभीत टाइगर रिजर्व गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण जैसे विषयों पर सवाल पूछे। 100 सवालों के लिए 120 मिनट का समय था और नेगेटिव मार्किंग भी थी। अभ्यर्थियों ने 80-90 सवाल हल किए और पेपर को मॉडरेट बताया। परीक्षा में राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े प्रश्न भी शामिल थे।

जागरण संवाददाता, (राजेंद्र शर्मा) मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्टार-3 की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मेरठ के कुल 40 केंद्रों पर संपन्न हो गई। परीक्षा में कई चर्चित मुद्दों को लेकर सवाल पूछे गए। इनमें कई सवाल इतिहास और खेल समेत अन्य विषयों से संबंधित रहे। इनमें एक सवाल था, भारत का राष्ट्रीय ध्वज, भारतीय ध्वज संहिता 2002 द्वारा शासित है। राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात क्या है।
इसरो से संबंधित सवाल भी पूछा गया
इसरो द्वारा स्थापित भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली का नाम क्या है। उत्तर प्रदेश वन विभाग के अनुसार कौन सी दो नदियां उत्तर प्रदेश में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा बनाती हैं। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्थापना कब हुई थी। मध्य भारत में सतनामी आंदोलन की स्थापना किसने की थी। किस भारतीय वैज्ञानिक को परमाणु विज्ञान में उनके योगदान के लिए जाना जाता है और उन्हें अक्सर भारतीय परमाणु कार्यक्रम का जनक कहा जाता है।
परीक्षा में यह भी पूछे गए सवाल
संत कबीर नगर जिला आधिकारिक तौर पर कब सृजित किया गया और इसका प्रशासनिक मुख्यालय शहर है। उत्तर प्रदेश में कौन सा विश्वविद्यालय पूर्व का आक्सफोर्ड के नाम से प्रसिद्ध है।
परीक्षा में आए कुल 100 सवाल
परीक्षा में कुल 100 सवाल आए थे, जिनको 120 मिनट में हल करना था, लेकिन परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होने के कारण अभ्यर्थियों ने कुछ सवालों को छोड़ दिया। अभ्यर्थियों ने 80 से लेकर 90 तक सवाल हल किए। हालांकि उनका कहना था कि पेपर माडरेट था।
मेरठ में यहां बनाए गए केंद्र
मेरठ में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बेगमपुल रोड व एनएएस पीजी कॉलेज समेत 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर कुल 19,056 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यह परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक की पाली में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए सुबह 8 से 9:30 बजे तक एंट्री दी गई। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।