DM ने छात्राओं को खिलाई एलबेंडाजोल, टेबलेट खिलाने से पहले पूछा- सुबह नाश्ता किया या नहीं?
मेरठ के हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज में डीएम और सीएमओ ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। 19 वर्ष तक की छात्राओं को एलबेंडाजोल टैबलेट खिलाई गई। छात्राओं ने देशभक्ति के गीत पर नृत्य किया। अधिकारियों ने बच्चों को पेट में कीड़े होने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया और दवाइयां खिलाईं।

जागरण संवाददाता, मेरठ। हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कालेज सिविल लाइंस में डीएम डा. वीके सिंह व सीएमओ डा. अशोक कटारिया ने 19 वर्ष तक आयु की छात्राओं को एलबेंडाजोल टेबलेट खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर मनमोहक नृत्य किया।
सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. उपासना वर्मा ने मुख्य अतिथि डीएम डा. वीके सिंह व विशिष्ट अतिथि सीएमओ डा. अशोक कटारिया का पौधा व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
डीएम व सीएमओ ने छात्राओं को एलबेंडाजोल टेबलेट खिलाई। साथ ही उससे पहले यह भी सुनिश्चित किया कि सभी छात्राओं ने सुबह का नाश्ता किया है अथवा नहीं। टेबलेट खिलाने के बाद छात्राओं को 20 मिनट के लिए देखरेख में भी रखा गया। डीएम ने विद्यालय में हुए कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं की सराहना की।
सीएमओ ने बताया कि किस तरीके से कीड़े हमारे खाने और आस-पास के संसाधनों से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। हमारी आंतों को इन्फेक्शन देकर कई बार एनीमिया, कुपोषण व अन्य दिमाग की बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाएं, छात्राएं उपस्थित रहीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।