विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Naresh Tikait: दिल्ली में छात्रों के साथ गलत कर रही सरकार, हम उनके साथ; मेरठ में बोले-नरेश टिकैत

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 12 Oct 2026 01:44 PM (IST)

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मेरठ में किसानों के स्वागत के दौरान दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन ...और पढ़ें

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (फाइल फोटो)

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नरेश टिकैत ने दिल्ली छात्र आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

  2. किसानों को एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ने को कहा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों के  साथ है। आंदोलन करना सभी का अधिकार है। सरकार उनके साथ जो भी कर रही है, वह गलत है।

टिकैत क्रिकेट एकेडमी लावड़ का उद्घाटन करने जा रहे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का रविवार काे भूनी चौराहे पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री राजकुमार करनावल ने अपने साथियों के साथ उनका स्वागत किया।

नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार गन्ने के मुल्य में वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग किसान, छात्र, मजदूर सब परेशान है। सब आंदोलन कर रहे हैं सरकार को सभी की बात गंभीरता से सुननी चाहिए।

दिल्ली में आंदोलन कर रहे बच्चों के साथ बहुत ही गलत हो रहा है। नरेश टिकैत ने कहा कि खेती में सबसे ज्यादा लागत आती है, लेकिन फसलों का मूल्य बहुत ही कम मिल रहा है। ना शिक्षा की बात हो रही है, ना दवाई की बात हो रही है, न रोजगार की बात हो रही है। किसान संगठित होकर अपने हक के लिए संघर्ष करें।

यह भी पढ़ें- 'चाहे 2 दिन लगें या 6, DM से मिलकर ही धरने से उठेंगे' मेरठ में CEC के खिलाफ प्रदर्शन के बाद BKU कार्यकर्ताओं का ऐलान

दिल्ली में कांग्रेस सांसद का इस्तीफा मांगेंगी महिलाएं, मेरठ से जाएंगी 20 बसें

मेरठ : दिल्ली में सोमवार को होने वाले नारी शक्ति हुंकार (प्रदर्शन) में मेरठ से भी महिलाएं शामिल होंगी। महिला मोर्चा की अगुवाई में 20 बसों से महिलाएं दिल्ली जाएंगी। इसकी तैयारी को लेकर भाजपा महानगर की महापौर कैंप कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई तथा जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

यह भी पढ़ें- 'बीड़ी' पर बवाल: मेरठ में अरुणाचल-सिक्किम और स्थानीय छात्रों में संघर्ष, पार्टी में चलीं बोतलें व पत्थर, छह घायल

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अचला सिंह ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने छात्राओं से उत्पीड़न के मामले में अपने प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को बर्खास्त किया है। उन्हें विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति में दोषी पाया गया है। वह कांग्रेस के इनर मणिपुर सीट से सांसद हैं।

यह भी पढ़ें- मेरठ के चर्चित सोतीगंज बाजार में वाहन चोरी के आरोपित फैजान की तलाश में गाजियाबाद पुलिस का छापा, कबाड़ियों मची भगदड़

भाजपा उनको पार्टी से निकालने के लिए मांग रखेगी। बताया कि काशी टोल प्लाजा से महिला कार्यकर्ताओं को रवाना किया जाएगा। प्रस्थान की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए टोल प्लाजा पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। बैठक में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, महिला आयोग सदस्य डा. हिमानी अग्रवाल, विनय शर्मा पाराशर, ललित नागदेव, वीनस शर्मा,बीना वाधवा, पूजा बंसल, सीमा श्रीवास्तव रहीं।