विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चाहे 2 दिन लगें या 6, DM से मिलकर ही धरने से उठेंगे' मेरठ में CEC के खिलाफ प्रदर्शन के बाद BKU कार्यकर्ताओं का ऐलान

By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 10 Oct 2026 03:05 PM (IST)

Bharatiya Kisan Union: भारतीय किसान यूनियन ने मेरठ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. भाकियू ने मेरठ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

  2. कलेक्ट्रेट में धरना देकर डीएम से मुलाकात की मांग पर अड़े।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध जंतर मंतर पर घोषित किए गए प्रदर्शन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

इसके बाद किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिलने की इच्छा जताई, लेकिन अधिकारियों ने बताया की जिलाधिकारी मेरठ में नहीं हैं, दो दिन बाद मिलेंगे। जिसे सुनकर किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस के बैरियर को तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर दिया। किसान डीएम से मिलकर जाने की जिद पर अड़ गए और कलेक्ट्रेट में ही धरना देकर बैठ गए।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान शनिवार को कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे और उन्होंने वहां पर दिल्ली में जंतर मंतर पर सीजेपी के धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंप कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

अनुराग चौधरी ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर हम बार-बार जिलाधिकारी से मिलने आते हैं लेकिन पिछले डेढ़ साल से जिलाधिकारी उन्हें नहीं मिल रहे हैं। बार-बार उन्हें जनपद से बाहर बता कर किसानों को वापस भेज दिया जाता है। आज भी किसान समस्याओं को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से मिलने की इच्छा अधिकारियों से जताई।

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'कॉकरोच ड्रेस' पहनकर कांग्रेस की महिला नेता का अनोखा विरोध: CEC का मांगा इस्तीफा, राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी 

अधिकारियों ने जिलाधिकारी से बात की। पता चला कि जिलाधिकारी जनपद से बाहर हैं। 2 दिन के बाद मिलेंगे। इस जवाब से भाकियू कार्य करता गुस्सा आ गए और उन्होंने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर दिया। पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की बैरियर भी लगाए, लेकिन किसानों की भीड़ ने बैरियर को पुलिस के तमाम विरोध के बावजूद हटा दिया और कलेक्ट्रेट तक जा पहुंचे।

यह भी पढ़ें- नमो भारत के यात्री ध्यान दें... CJP प्रदर्शन के चलते सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन बंद

वहां पर किसान धरने पर बैठ गए । जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी का कहना है कि वह जिला अधिकारी से मिलने के बाद ही यहां से वापस जाएंगे।भले ही जिलाधिकारी 2 दिन क्या 6 दिन बाद आए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी किसानों को समझकर मनाने में जुटे हैं लेकिन किसान अपनी जीत पर अड़े हैं।