विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कॉकरोच ड्रेस' पहनकर कांग्रेस की महिला नेता का अनोखा विरोध: CEC ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी

By Bhupendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 10 Oct 2026 12:52 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस नेता अर्चना पांडा ने बुलंदशहर में नजरबंदी के खिलाफ कॉकरोच ड्रेस पहनकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राहुल गांधी ...और पढ़ें

HighLights

  1. बुलंदशहर में कांग्रेस की पश्चिम उत्तर प्रदेश की महिला विंग की उपाध्यक्ष अर्चना पांडा ने जताया विरोध।

  2. नजरबंदी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया, मौके पर काफी देर तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। पुलिस प्रशासन ने दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए विपक्ष के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया है। इनमें कांग्रेस की पश्चिम उत्तर प्रदेश की महिला विंग की उपाध्यक्ष अर्चना पांडा भी शामिल हैं।

उन्होंने इसके विरोध में अपने घर के बाहर अनोखा प्रदर्शन दिया। प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ विरोध जताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। 

शनिवार सुबह उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें 8 अक्टूबर से लगातार उनके घर के अंदर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) करके रखा गया है। लोकतांत्रिक अधिकारों के खुलेआम हनन का आरोप लगाते हुए उन्होंने कॉकरोच की ड्रेस पहनकर विरोध जताया। सरकार की नीतियों को दमनकारी बताते हुए उनके प्रति अपना जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया, जिससे मौके पर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

प्रदर्शन के दौरान अर्चना पांडा ने कड़े शब्दों में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सत्ता महिलाओं और विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है, जिससे यह साफ साबित होता है कि वर्तमान सरकार महिलाओं और विपक्षी नेताओं को इंसान नहीं बल्कि केवल "कीड़ा-मकोड़ा" समझती है। 

उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार के अवैध नजरबंद और दमन चक्र से न तो कांग्रेस पार्टी कभी झुकेगी और न ही आम जनता के हक और अधिकारों की यह लड़ाई रुकने वाली है। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली-हावड़ा रूट के खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज रद रहेंगी 12 पैसेंजर ट्रेनें

कांग्रेस नेता के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक गलियारों और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगा रहा है। इस ड्रामे के बाद से इलाके में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: गंगा तट पर गूंजी कैप्टन स्मित मच्छर की गौरव गाथा, 'छोटी काशी' में गंगा आरती के दौरान शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना