विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नरेन्द्र मोदी ने मां के नाम लिखी चिट्ठी, बुलंदशहर के गौरव ने दी आवाज, मिल रही प्रशंसा

By Parveen VashishtaEdited By:
Published: Thu, 07 Jul 2022 10:06 PM (IST)

बुलंदशहर निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक रामकिशोर के पुत्र गौरव किशोर शर्मा एक टीवी शो में एंकर की भूमिका निभाते हैं। बताया कि प्रधानमंत्री की चिट्ठी न केवल अपनी मां के लिए है बल्कि यह देश की खातिर कुछ कर गुजरने और भटके युवाओं को संदेश देने वाली भी है।

प्रधानमंत्री ने मां के नाम लिखी चिट्ठी, बुलंदशहर के गौरव ने दी आवाज
प्रधानमंत्री ने मां के नाम लिखी चिट्ठी, बुलंदशहर के गौरव ने दी आवाज

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मां के जन्मशती वर्ष शुरू होने पर पत्र लिखा। यह चिट्ठी देश के प्रत्येक युवा और मां के रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देती है। 12 पेज की इस चिट्ठी को करोड़ों लोगों ने पढ़ा। बुलंदशहर के दुर्गापुरम निवासी गौरव किशोर शर्मा ने इस चिट्ठी को पाडकास्ट-24 के मंच पर भावात्मक आवाज देकर सजीव कर दिया है। गौरव की आवाज घर-घर तक पहुंच रही है और चहुंओर से प्रशंसा पत्र प्राप्त हो रहे हैं।

प्रसार भारती सुनाई देगी गौरव की आवाज

दुर्गापुरम निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक रामकिशोर के बेटे गौरव किशोर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री की चिट्ठी न केवल अपनी मां के लिए है, बल्कि देश की खातिर कुछ कर गुजरने और भटके युवाओं को संदेश देने वाली है। गौरव किशोर शर्मा कलाकार हैं और टीवी शो में एंकर की भूमिका निभाते हैं। गौरव किशोर ने बताया कि अभी तक लाखों लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। बताया कि फोन और पत्र द्वारा उन्हें बधाई मिल रही है। गौरव किशोर ने बताया कि जल्द ही प्रसार भारती पर उनकी भावात्मक आवाज की आडियो सुनाई देगी। उन्होंने बताया कि पाडकास्ट-24 पर जब इस चिट्ठी को पढ़ने का अवसर दिया गया तो रातभर इसका अभ्यास किया और कई बार चिट्ठी पढ़ते समय भावुक भी हुआ।

रजत का भारतीय खो-खो टीम में चयन

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। स्याना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घंसूरपुर निवासी खो-खो खिलाड़ी रजत मलिक का चौथी एशियन खो-खो चैंपियन कैंप के लिए भारतीय टीम में चयन हो हुआ है। एशियन चैंपियनशिप में चयन होने की जानकारी पर स्वजन व ग्रामीणों ने हर्ष जताया। रजत के पिता सुनील मलिक ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने वाली संभावित भारतीय खो-खो टीम का प्रशिक्षण शिविर पांच जुलाई से 19 जुलाई तक पुणे के छत्रपति शिवाजी स्पोर्टस काम्प्लेक्स वालेवड़ी स्टेडियम में चल रहा है। बताया कि रजत चयनित हुए सभी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग के लिए गांव से रवाना हो गया है। सुनील ने बताया कि रजत गाजियाबाद के एक स्कूल में खो-खो कोच के रूप में तैनात है। ग्रामीणों ने बताया कि रजत मलिक का ट्रेनिंग से वापस गांव लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।