नमो भारत से मेरठ वालों की दिल्ली में दीपावली शॉपिंग हुई 'Superfast'! रोजाना सवा लाख पार हुआ यात्रियों का आंकड़ा
नमो भारत ट्रेन ने मेरठ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। इनमें बड़ी संख्या दीपावली ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
मेरठवासियों का नमो भारत ट्रेन से दीपावली शॉपिंग के लिए दिल्ली आना-जाना हुआ आसान।
त्योहारी खरीदारी के लिए नमो भारत बन रही पहली पसंद, कारोबारियों को भी मिल रहा लाभ।
जागरण संवाददाता, मेरठ। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों में सजावट से लेकर कपड़े, इलेक्ट्रानिक सामान और उपहारों की खरीदारी के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं। वहीं मेरठ और आसपास के शहरों में रहने वाले लोग भी त्योहारी खरीदारी के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।
मेरठ से दिल्ली तक दौड़ रही नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए सुविधाजनक विकल्प बनकर उभर रही है। सामान्य दिनों में नमो भारत से औसतन प्रतिदिन करीब 1.10 लाख यात्री सफर करते हैं, जबकि अब यह संख्या बढ़कर लगभग 1.25 लाख के पार पहुंच गई है।
दिल्ली तक तेज और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलने से लोगों को सड़क पर लगने वाले जाम और लंबी यात्रा की परेशानी से राहत मिल रही है। दीपावली पर दिल्ली के बाजारों में खरीदारी का अलग ही आकर्षण रहता है। कपड़ों, इलेक्ट्रानिक सामान, सजावटी वस्तुओं और गिफ्ट आइटम की खरीदारी के लिए मेरठ से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाते हैं।
नमो भारत के जरिए कम समय में दिल्ली पहुंचने की सुविधा ने इस सफर को और आसान बना दिया है। लोग सुबह खरीदारी के लिए दिल्ली निकलते हैं और सामान लेकर आसानी से लौट सकते हैं।
यह भी पढ़ें- नमो भारत के बढ़े 20 फेरे, प्रदूषण के बीच राह होगी आसान; दीपावली पर भी यात्रियों को मिलेगी राहत
नमो भारत का लाभ केवल आम यात्रियों तक सीमित नहीं है। मेरठ के कारोबारी भी दिल्ली के बाजारों और थोक व्यापार केंद्रों तक पहुंचने के लिए इस सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। आबूलेन व्यापार संघ के महामंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि व्यापारी दिल्ली जाकर सामान की गुणवत्ता और कीमतों की जानकारी लेते हैं, आर्डर देते हैं और जरूरत के मुताबिक पार्सल डिलीवरी वाहनों से माल मंगवाते हैं।
यह भी पढ़ें- मेरठ में दीपावली पर सिर्फ 18 जगहों पर लगेंगे पटाखा बाजार, पूरी लिस्ट..., केवल ग्रीन पटाखे चलाने की है SC की अनुमति
इस व्यवस्था से हर बार बड़े वाहन लेकर दिल्ली जाने की जरूरत नहीं रहती हे। व्यापारी कम समय में कई दुकानों और सप्लायरों से संपर्क कर रहे हैं। शारदा रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि समय की बचत के साथ ही खरीदारी और कारोबार की योजना बनाने में भी सहूलियत मिलती है।
यह भी पढ़ें- रसगुल्ला सिर्फ 2 दिन, ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयां 7 से 30 दिन... मिठाई खरीदने से पहले देखें एक्सपायरी डेट
त्योहार मनाने घर आ रहे युवाओं की पसंद नमो भारत
बेंगलुरु,पुणे, मुंबई या अन्य शहरों में रह रहे युवा त्योहार मनाने के लिए घर आ रहे हैं। दिल्ली तक आने वाले लोगों की मेरठ पहुंचने के लिए नमो भारत ट्रेन पहली पसंद बन रही है। गंगानगर निवासी राजेश ने बताया कि उनके बेटे व पुत्रवधु प्लेन से एयरपोर्ट तक आए, उसके बाद नमो भारत से बेगमपुल पहुंच गए। कार से लेने पहुंच गए। इससे जाम से राहत मिल गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।